फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Zilla Panchayat members began an indefinite fast

जिला पंचायत सदस्य का आमरण अनशन शुरू

Wed, 27 Jan 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Wed, 27 Jan 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन

जल निगम की निर्माण इकाई में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के चलते युवा कांग्रेस के प्रांतीय सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा ने अपनी पूर्व घोषणा के अनुसार निगम कार्यालय परिसर में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि एक ओर मुख्यमंत्री की तरफ से भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, दूसरी ओर विभागीय अधिकारी उनके प्रयासों में पलीता लगाकर मनमानी करते हुए आम लोगों में पार्टी की छवि को धूमिल करने में लगे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाल ही में विभाग ने जिला योजना के कार्यों के टेंडर अखबारों में प्रकाशित किए थे। आरोप लगाया कि इन टेंडरों को बगैर किसी बात के अन्य ठेकेदारों से अघोषित लेन देन कर रद्द कर दिया गया। उन्होंने इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। छात्र संघ अध्यक्ष मनोज बडोला एवं युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकेश पांडेय ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है। दुग्ध संघ के अध्यक्ष डा.अमर सिंह कोटियाल के अनुसार वे विभागीय कार्यालय में तालाबंदी कर आक्रोश जताएंगे।
विज्ञापन


आंदोलनकारियों ने जिला निर्माण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ओंकार धौनी और युवा कल्याण के उपाध्यक्ष अर्जुन ढेक को ज्ञापन भी सौंपे। इस दौरान गौतम मेहता, एलडी भट्ट, महेश बोरा, पवन कुमार, गिरीश खोलिया, केदार मेहरा, चिराग फर्त्याल, संजय पांडेय, भगवान बिष्ट, कमल कालाकोटी आदि भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed