फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   yuvak mangal dal established at devipura

ग्रामसभा देवीपुरा में युवक मंगल दल का गठन

Tue, 18 Jul 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बनबसा (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, बनबसा (चंपावत)। Updated Tue, 18 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
ग्रामसभा देवीपुरा में युवक मंगल दल का गठन किया गया है। दीपक प्रकाश चंद को अध्यक्ष और नंदाबल्लभ भट्ट को सचिव मनोनीत किया गया। कहा कि आपदा के अलावा किसी भी तरह की दिक्कतों में युवक मंगल दल ग्रामीणों की मदद करेगा। 
विज्ञापन


आपदा (बाढ़) के दौरान प्रशासन की उदासीनता के चलते बाढग़्रस्त क्षेत्र देवीपुरा में ग्रामीण युवकों ने युवा मंगल दल का गठन किया है। दल द्वारा बाढ़ के दौरान पीड़ितों को हर संभव मदद देने का निर्णय लिया गया। इस दौरान दीपक प्रकाश चंद को अध्यक्ष और नंदाबल्लभ भट्ट को सचिव मनोनीत किया गया। अध्यक्षता ग्रामप्रधान माला देवी और संचालन सागर भट्ट ने किया।
विज्ञापन


इसके अलावा मनोज कुमार उपाध्यक्ष, रोहित उप्रेती उपसचिव, जमन सिंह मिताड़ी कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। संरक्षक मंडल में रमेश उप्रेती, सागर भट्ट, अशोक कुमार, किशन धामी, चंचल चंद और तेज राम को शामिल किया गया है। साथ ही बीस युवाओं को सक्रिय कार्यकारणी सदस्य की जिममेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक मंगल दल अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण समस्याओं और किसी भी तरह की आपदा में युवक मंगल दल सक्रिय भूमिका निभाएगा। वहां उपप्रधान कमला उप्रेती, गोविंद सिंह, दानी चंद, रमेश भट्ट, खड़क सिंह, नीरज पांडेय, ललित राम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed