फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   youth

पहले दिन डीडीहाट और बेड़ीनाग के 3180 युवाओं ने लगाई दौड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
youth
बनबसा में आयोजित सेना भर्ती में एक्सासाइज करते युवक। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा सेना छावनी स्थित फायरिंग रेंज (चांदमारी मैदान) में शनिवार से कुमाऊं क्षेत्र के युवकों की भर्ती शुरू हो गई है। पहले दिन पिथौरागढ़, डीडीहाट और बेड़ीनाग तहसील के चार हजार युवाओं ने पंजीकरण कराया। इसमें 3180 लोग दौड़ के लिए पहुंचे और देर शाम तक 523 का चयन अगले चक्र के लिए हुआ। अब इन प्रतिभागियों को मेडिकल और इसके बाद दिसंबर में लिखित परीक्षा होगी।
विज्ञापन

छावनी मैदान में पुख्ता इंतजामों के बीच कुमाऊं रीजन के जीडी, ट्रेडमैन, नर्सिंग असिस्टेंट, टैक्नीकल और क्लर्क के लिए भर्ती की गई। तीन साल बाद हो क्षेत्र में हो रही रैली से युवाओं में तो उत्साह है ही क्षेत्र के दुकानदारों, होटल मालिकों, टैक्सी चालकों आदि के चेहरे खिले हुए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार रात से ही फायरिंग रेंज के के आसपास युवाओं का जुटना शुरू हो गया था। मैदान के आसपास ठेले और खोमचे वाले भी जुटे हुए थे। पहले दिन पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय, डीडीहाट और बेड़ीनाग के 3180 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को बीआरओ के भर्ती निदेशक कर्नल अभय सिंह के नेतृत्व में भर्ती शुरू की गई। बीआरओ पिथौरागढ़ से आए रिक्रूटमेंट अफसर कर्नल भास्कर तोमर ने बताया कि पहले दिन पिथौरागढ़ की तीन तहसील पिथौरागढ़, डीडीहाट और बेड़ीनाग के 3180 युवकों ने दौड़ लगाई। दौड़ में चयनित युवाओं की शारीरिक जांच हुई।
इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल होगा। अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की इसी वर्ष दिसंबर में लिखित परीक्षा होगी। शनिवार को हुई दौड़ में प्रतिभाग करने वाले कुल 3180 युवकों में से 2249 जीडी, 681 ट्रेडमैन, 112 नर्सिंग असिस्टेंट, 90 टैक्नीकल और 48 क्लर्क के लिए अपनी किस्मत आजमाने पहुंचे थे।
भर्ती में प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, जलसंस्थान, विद्युत विभाग, लोनिवि के अलावा पुलिस, खुफिया तंत्र के लोगों ने सहयोग किया।
जंगल में बनाया अस्थायी आशियाना
बनबसा (चंपावत)। सेना भर्ती में शामिल होने आए युवकों को देखते हुए छावनी क्षेत्र के जंगल में स्थानीय खोखे-खोमचे वालों ने अपना रोजगार तलाश लिया है। इससे जहां युवाओं को खानपान की सुविधा मिल रही है वहीं कुछ लोगों के लिए दस दिन का रोजगार मिल गया है।
कुछ लोगों ने रहने के लिए टेंट भी लगाए हैं। इधर, एसडीएम दयानंद सरस्वती ने बताया कि तय से अधिक पैसे वसूलने पर लूट का मुकदमा दायर करने के निर्देश दिए गए हैं।

हाईवे पर लाइट न होने से हुई दिक्कतें
शुक्रवार रात सेना छावनी के निकट एनएच पर प्रकाश व्यवस्था न होने से प्रशासन को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अंधकार में वाहनों के न दिखाई पड़ने से पुलिस को दिक्कतें पेश आई। सड़क किनारे लगे ठेलों को सुरक्षा के तहत पुलिस ने एनएच किनारे से हटवाया। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने ऊर्जा निगम से एनएच पर प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग रखी।

बनबसा में आयोजित सेना भर्ती में आए एक युवक की लंबाई लेते सेनाधिकारी।

बनबसा में आयोजित सेना भर्ती में आए एक युवक की लंबाई लेते सेनाधिकारी।- फोटो : TANAKPUR

बनबसा सेना भर्ती में बीम अभ्यास करते युवक।

बनबसा सेना भर्ती में बीम अभ्यास करते युवक।- फोटो : TANAKPUR

बनबसा में आयोजित सेना भर्ती में दौड़ लगाते युवक।

बनबसा में आयोजित सेना भर्ती में दौड़ लगाते युवक।- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed