{"_id":"5ab53c5d4f1c1bc0758b71ed","slug":"youth-protest-rally-in-champawat-district-headquarters","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत जिला मुख्यालय में निकाली युवा आक्रोश रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत जिला मुख्यालय में निकाली युवा आक्रोश रैली
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में युवा आक्रोश रैली के दौरान प्रदर्शन करते युवा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय में शुक्रवार को सैकड़ों युवा बेरोजगार सड़क पर उतर आए। जिले भर से आए युवा बेरोजगारों ने गोरलचौड़ मैदान से लेकर कलक्ट्रेट तक युवा आक्रोश रैली निकाली तथा भर्ती प्रक्रिया कराने वाली संस्था उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष कुमार का पुतला दहन किया। जिसके बाद डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री को ज्ञापन भेजा गया। युवा बेरोजगारों ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ जहां मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार मुक्त शासन की बात करते हैं, वहीं अभी तक आयोग के माध्यम से जितनी भी भर्तियां कराई गई हैं, सब में घोटाला हुआ है।
बेराजगारों युवाओं ने एलटी प्रवक्ता नियुक्ति की पुरानी नियमावली बहाल करने, समूह ख के दायरे से बाहर के पदों को छोड़कर साक्षात्कार समाप्त किए जाने, सभी विभागों में रिक्त पड़े पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने, सभी परीक्षाओं का एक वार्षिक कलेंडर जारी करने तथा आउट सोर्सिंग द्वारा भरे जाने वाली भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने तथा सभी पदों में निष्पक्षता तथा पारदर्शिता का ध्यान रखा जाए और प्रतीक्षा सूची भी जारी किए जाने आदि की मांगें प्रमुखता से उठाई हैं। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राकेश अधिकारी के नेतृत्व में रैली निकालने, पुतला दहन करने और ज्ञापन देने वालों में दीपक पाटनी, खुशाल रावत, अमित उप्रेती, इंदर ढेक, गिरीश चंद्र, राहुल चौधरी, रमेश कुमार, शेखर पांडेय, भावना, ममता, तनुजा, पवन, मनीष तिवारी, किरन, माया, नीता सहित तमाम बेरोजगार शामिल रहे।