फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Youth programme orgnised in Champawat district

Champawat News: स्वरोजगार के लिए युवा कल्याण विभाग से भी मिलती है आर्थिक मदद

Mon, 20 Mar 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 20 Mar 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Youth programme orgnised in Champawat district
सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार।
टनकपुर (चंपावत)। सरस मेले में जिला युवा कल्याण विभाग ने स्वरोजगार से स्वावलंबन विषय पर युवा गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर कुमाऊंनी लोक कला संस्कृति समिति के कलाकारों के साथ युवक और महिला मंगल दल के कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। युवाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता योजना शुरू की है।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत ने बताया कि युवाओं को स्वरोजगार से स्वावलंबी बनाने के लिए विभाग ने आर्थिक सहायता योजना शुरू की है। युवा दलों को शिक्षा, संस्कृति, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यावरण, पर्यटन, एडवेंचर, वानिकी, लघु उद्योग, विज्ञान, तकनीकी और अन्य विधिक बहुआयामी और जन उपयोगी क्षेत्र में कार्य करने के लिए विभाग आर्थिक मदद देता है। मशरूम, सब्जी, फूल उत्पादन के लिए पचास हजार, खेल उपकरण के लिए चार लाख, डेयरी के लिए एक लाख, सांस्कृतिक वाद्य यंत्र खरीदने के लिए पचास हजार की मदद दी जाती है। योजना का लाभ उठाने के लिए विभाग में कार्ययोजना और आगणन के साथ आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

विभाग की ओर से युवक व महिला मंगल दलों को चार हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के साथ स्वरोजगार के लिए प्रति युवक 14268 रुपये, स्वास्थ्य संवर्धन योजना में हर ग्राम पंचायत में प्रति दल 17 हजार 960 रुपये की आर्थिक सहायता राशि निर्धारित है। संचालन कुमाऊंनी लोक कला सांस्कृतिक दल के भैरव राय ने किया। वहां सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी, डीडीओ एसके पंत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed