फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Youth of Tadag village drowned in canal in Mumbai

तड़ाग का युवक मुंबई में डूबा, मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Youth of Tadag village drowned in canal in Mumbai
तड़ाग का बृजेश तड़ागी (फाइल फोटो) - फोटो : CHAMPAWAT
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के तड़ाग गांव के एक युवक की मुंबई में नहर में डूबने से मौत हो गई है। कुछ सामाजिक संगठनों के सहयोग से शव को मुंबई से बाराकोट लाया जा रहा है।
विज्ञापन

लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया कि 26 वर्षीय बृजेश सिंह तड़ागी और श्याम सिंह तड़ागी मुंबई के एक होटल में काम करते थे। लॉकडाउन के दौरान उनका काम छिन गया। कुछ दिनों तक उन्होंने किसी तरह गुजर-बजर की। 10 मई को दोनों मुंबई के नजदीक देहात में काम और भोजन की तलाश में निकले। गर्मी से बचने के लिए बृजेश नहर में नहाने लगा। कुछ देर में श्याम ने देखा कि बृजेश नहर में डूब रहा है। अपने साथी को बचाने के लिए उसने भी नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

दोनों को डूबता देख आसपास के लोग भी पानी में कूद गए। लोगों ने श्याम को तो बचा लिया पर बृजेश की मौत हो गई। बृजेश के पिता बलवंत सिंह तड़ागी वन निगम में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि इस नवरात्र पर बृजेश घर आने वाला था लेकिन लॉकडाउन के चलते नहीं आया पाया। उसकी जल्द ही शादी होने वाली थी। तड़ाग की ग्राम प्रधान नेहा तड़ागी ने बताया कि शव बाराकोट लाया जा रहा है जिसके 13 मई तक बाराकोट पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed