फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   youth

नशे के खिलाफ उठे कदम: चंपावत और लोहाघाट में हुई मिनी मैराथन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
youth
मानेश्वर में मिनी मैराथन दौड़ के समापन के बाद हुए संगीत के कार्यक्रम में जश्न मनातें बालक-बालिका? - फोटो : CHAMPAWAT
नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस की ओर से आयोजित मिनी मैराथन के तीन वर्गों में 1150 लोगों ने हिस्सा लिया। चंपावत और लोहाघाट से शुरू हुई दौड़ मानेश्वर में संपन्न हुई। बालक वर्ग में चंपावत में मनीष बिष्ट और लोहाघाट में विपिन जोशी विजेता बने।
विज्ञापन

दोनों विजेताओं को मुख्य अतिथि जिला जज आशीष नैथानी और अन्य अतिथियों ने दस -दस हजार रुपये का चेक दिया। दूसरे से चौथे नंबर तक के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए।
विज्ञापन

चंपावत में डीजे आशीष नैथानी, एसपी धीरेंद्र गुंज्याल और एडीएम टीएस मर्तोलिया तथा लोहाघाट से आईटीबीपी कमांडेंट सुभाष यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मानेश्वर में दौड़ का समापन होने के बाद हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए नशामुक्ति को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीजीआईसी की छात्राओं ने नशा न कर, जीत ले आसमान गीत प्रस्तुत किया। यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल और मल्लिकार्जुन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नशे के खिलाफ नुक्कड़ नाटक पेश किए।
पुरस्कारों की व्यवस्था निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग पर काम करा रही शिवालय कंपनी के अधिकारी सुरेंद्र राणा और आरजीबीएल कंपनी के परियोजना प्रबंधक अभय शुक्ला व गिरीश ढेक ने की। संचालन पीजी कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. प्रशांत जोशी और निशा पांडेय ने किया।
ये लोग मौजूद रहे
सीजेएम धर्मेंद्र कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मोहम्मद याकूब, एडीएम टीएस मर्तोलिया, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, आईटीबीपी के कमांडेंट सुभाष यादव, एसएसबी के कमांडेंट विक्रम देव सिंह, डीईओ सत्यनारायण, डीपीओ पीएस बृजवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत, डीआईओ एनएस बिष्ट, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, राजेंद्र गहतोड़ी, सीओ ध्यान सिंह व विपिन चंद्र पंत, आरआई बीएस राणा, एलआईयू निरीक्षक होशियार सिंह।
मिनी मैराथन में ये रहे टॉप टेन:
लोहाघाट के 18 वर्ष से कम के धावक:
विपिन जोशी, मोहित बिष्ट, नीरज कुमार, हर्ष धौनी, अमित कुमार, योगेश गिरी, आशीष बिष्ट, राहुल सिंह, खीमनाथ और अजय ओली।
चंपावत के 18 वर्ष से कम उम्र के धावक:
मनीष बिष्ट, आकाश पटेल, रोहित रावल, मनोज एरी, अजय सिंह, पवन कुमार, पंकज बोहरा, हर्षित धामी, सचिन कुमार और अजय भंडारी।
लोहाघाट के 18 वर्ष से अधिक उम्र के धावक:
महेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र गोस्वामी, धनी राम, गोविंद सिंह, जीवन बिष्ट, अंकित कुंवर, नाथू राम, सुनील सामंत, पंकज कुमार और संदीप मेहरा।
चंपावत के 18 वर्ष से अधिक उम्र के धावक:
मोहन सैनी, केशव सिंह, पवन भंडारी, किशोर राम, मदन महर, सूरज, गोपाल सिंह, अजय मेहता, राहुल बोहरा और दीपक अधिकारी।
चंपावत की महिला विजेता:
रीनू, मीनू शर्मा, निकिता, ममता महर, हेमलता, ममता जोशी, बबीता महर, साक्षी, पूजा गोस्वामी और मानसी भंडारी।
लोहाघाट की महिला विजेता:
ललिता बिष्ट, ज्योति खर्कवाल, महिमा कठायत, शिवानी बिष्ट, पूजा बिष्ट, रश्मि ठाकुर, निशा बोहरा, पूजा और रजनी सामंत।
वरिष्ठ नागरिक वर्ग के विजेता:
कैलाश सिंह, बची सिंह रावत, रमेश पंत और विद्यासागर पांडेय।
एनडीपीएस में उम्दा काम करने वाले पुलिस कर्मी:
सलाउद्दीन खान कोतवाल पंचेश्वर प्रभारी, मनीष खत्री थानाध्यक्ष लोहाघाट, दिवान सिंह जलाल थानाध्यक्ष पाटी, उप निरीक्षक सोनू सिंह कोतवाली चंपावत, हरीश प्रसाद प्रभारी चौकी चल्थी, हेमंत कठैत लोहाघाट, वीएस रमौला प्रभारी एसओजी, देवेंद्र सिंह लोहाघाट, नवल किंशोर थाना पाटी, रंजीत सिहं, राकेश रौंकली, अशोक वर्मा, नवल किशोर, दीपक प्रसाद, सुभाष पांडेय, अनिल कुमार, धर्मवीर सिंह, मनोज बैरी, जीवन सौन, दुर्गानाथ, सुनील आगरी, तुलसी प्रसाद और सद्दाम हुसैन।
नशे के खिलाफ उम्दा काम करने पर किया सम्मानित
चंपावत। नशे के खिलाफ उम्दा काम करने वाले चंपावत जिले के तीन सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित रीता गहतोड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश जोशी शूल और नशा हटाओ अभियान के संयोजक सामश्रवा आर्य को जिला जज आशीष नैथानी और पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने सम्मानित किया। कहा कि नशे के खिलाफ उनकी मुहिम से अब तक 200 से अधिक लोग नशा छोड़ने को प्रेरित हुए हैं।

सवा घंटे तक रुकी रही स्कूल बस
मिनी मैराथन के चलते एनएच पर दो घंटे तक प्रभावित रही आवाजाही
चंपावत। नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ने मिनी मैराथन दौड़ कर उम्दा काम किया लेकिन दौड़ के दौरान आवाजाही को रोके -जाने से लोगों को समस्या भी हुई। छोटे बच्चों को लेकर स्कूल जा रही एक निजी विद्यालय की बस मानेश्वर में सवा घंटे तक रुकी रही। चंपावत और लोहाघाट मार्ग के बीच स्थित मानेश्वर में कार्यक्रम के दौरान सुबह 7.15 बजे से करीब दो घंटे तक आवाजाही ठप रही। स्कूल बस के रास्ते में फंसे होने से बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ी। साथ ही स्कूल पहुंचने में भी देरी हुई। दौड़ के चलते रोडवेज व अन्य वाहनों को भी रास्ते में ही रोक दिया गया। इस वजह से चंपावत बस स्टेशन में भी बसें रोक दी गईं।

मानेश्वर में हुई मिनी मैराथन दौड़ में चंपावत और लोहाघाट के प्रथम चार स्थान पर आई बालिका धावक।

मानेश्वर में हुई मिनी मैराथन दौड़ में चंपावत और लोहाघाट के प्रथम चार स्थान पर आई बालिका धावक।- फोटो : CHAMPAWAT

 

नशे के खिलाफ निकाली गई मिनी मैराथन दौड़ के चंपावत के विजेता मनीष बिष्ट को चेक देते जिला जल आशीष नै?

नशे के खिलाफ निकाली गई मिनी मैराथन दौड़ के चंपावत के विजेता मनीष बिष्ट को चेक देते जिला जल आशीष नै?- फोटो : CHAMPAWAT

 

नशे कि खिलाफ हुई मिनी मैराथन दौड़ के लोहाघाट के विजेता विपिन जोशी को चेक देतें जिला जज आशीष नैथान?

नशे कि खिलाफ हुई मिनी मैराथन दौड़ के लोहाघाट के विजेता विपिन जोशी को चेक देतें जिला जज आशीष नैथान?- फोटो : CHAMPAWAT

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed