{"_id":"6435a2a02574d104a30ab778","slug":"youth-activity-orgnised-champawat-news-c-8-1-109239-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: भाषण में प्रतियोगिता में रितिका अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: भाषण में प्रतियोगिता में रितिका अव्वल
Tue, 11 Apr 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 11 Apr 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग की ओर से जी-20 जागरूकता कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में रितिका ने बाजी मारी। प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता की अध्यक्षता और विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना त्रिपाठी के नेतृत्व में जी-20 जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक डॉ. दीपक मुरारी ने किया। बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. एके द्विवेदी ने सरकारी नीतियों में पारदर्शिता लाने और धरातल पर पहुंचने पर जोर दिया। कार्य की भावी प्रवृत्ति उद्योग के संदर्भ में विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में रितिका पंत ने पहला, जय पांडेय ने दूसरा और सुधांशु खर्कवाल ने तीसरा स्थान पाया। निर्णायकों में डॉ. लता कैड़ा, डॉ. स्वाति मेलकानी और डॉ. रामधन नौटियाल रहे। इस मौके पर डॉ. अपराजिता, डॉ. सुमन पांडेय, डॉ. भूप सिंह, डॉ. सुनील कुमार, विवेक जोशी, रोहित गहतोड़ी, दामिनी गोस्वामी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन