{"_id":"66d2149acb4b3de8790cee59","slug":"youth-activity-in-district-champawat-news-c-230-1-alm1001-117303-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: टनकपुर बना अंतर महाविद्यालयी फुटबाल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: टनकपुर बना अंतर महाविद्यालयी फुटबाल चैंपियन
Sat, 31 Aug 2024 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 31 Aug 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लक्ष्मण सिंह महर परिसर में अंतर महाविद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में टनकपुर महाविद्यालय विजेता बना। चंपावत महाविद्यालय की टीम को हराकर उसने चैंपियनशिप जीती।
शुक्रवार को लक्ष्मण सिंह महर पिथौरागढ़ के खेल मैदान में प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला टनकपुर और चंपावत महाविद्यालय की टीम के बीच खेला गया। टनकपुर ने चंपावत को 1-0 से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। कुलसचिव डॉ. डीएस बिष्ट ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर परिसर निदेशक डॉ. हेम चंद्र पांडे, क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय, कुलानुशासक डॉ. कमलेश भाकुनी शामिल रहे। संवाद