लोहाघाट (चंपावत)। बिशंग क्षेत्र के बंदेला ढेक के थली खेल मैदान में आयोजित डीईएफसी फुटबाल कप प्रतियोगिता की विजेता ढेक इलेवन रेड की टीम बन गई है। ढेक इलेवन रेड ने ढेक इलेवन यलो को 5-1 से हराया।
क्षेत्र के युवाओं की ओर से आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फाइनल मुकाबले में ढेक इलेवन रेड ने शानदार प्रदर्शन कर 5-1 गोल से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
आयोजन समिति ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि महेंद्र सिंह ढेक और सुरेंद्र सिंह ढेक रहे। आयोजन में राहुल सिंह ढेक, शंकर सिंह ढेक, गिरीश सिंह ढेक, नरेंद्र सिंह, इंदर सिंह, सुरेश ढेक, विकास सिंह आदि ने सहयोग किया।