{"_id":"596505e54f1c1b771e8b45ba","slug":"young-man-trapped-abroad","type":"story","status":"publish","title_hn":" अशोक के ताऊ विदेश मंत्री से मिलने दिल्ली रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशोक के ताऊ विदेश मंत्री से मिलने दिल्ली रवाना
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
सात दिनों में बन जाएगा पासपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। मलयेशिया पुलिस द्वारा पकड़े गए युवक अशोक भट्ट को छुड़ाने की मांग को लेकर युवक के ताऊ दिल्ली रवाना हो गए हैं, जहां वह विदेश मंत्री से मुलाकात करेंगे। मलयेशिया पुलिस से युवक को पकड़े जाने की सूचना मिलने के बाद से परिजन काफी परेशान हैं। परिजन जन प्रतिनिधियों, प्रशासन, मंत्रियों से अशोक को मलयेशिया पुलिस के चंगुल से छुड़ाने के लिए गुहार लगाते आ रहे हैं।
विज्ञापन
लधिया घाटी के तड़ागी रीठासाहिब निवासी अशोक भट्ट आठ जून को पर्यटक वीजा पर पंजाब निवासी अपने दोस्त संदीप के यहां मलयेशिया घूमने गया हुआ था। 17 जून को अशोक बाजार में घूमने गया हुआ था, लेकिन उनका वीजा और पासपोर्ट दोस्त के कमरे में छूट गया था। घूमने के दौरान मलयेशिया पुलिस ने अशोक से वीजा और पासपोर्ट दिखाने को कहा।
विज्ञापन
वीजा और पासपोर्ट न दिखाने पर मलयेशिया पुलिस ने अशोक को गिरफ्तार कर लिया था। तबसे उनकी रिहाई की मांग को लेकर लधिया घाटी संगठन के नवीन भंडारी और अशोक के चचेरे भाई सुनील भट्ट मलयेशिया स्थित भारतीय दूतावास में लगातार संपर्क कर रहे हैं। 17 जुलाई को अशोक की कोर्ट में पेशी होगी।
विज्ञापन
अशोक को मलयेशिया पुलिस की गिरफ्त से रिहा करने की मांग को लेकर अशोक के ताऊ रमेश चंद्र भट्ट दिल्ली रवाना हो गए हैं। मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले रमेश भट्ट का कहना है कि वे विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा आदि से मिलकर उनके भतीजे को छुड़ाने की गुजारिश करेंगे।