फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   young farmers of the district are implementing the concept of Adarsh Champawat

उन्नति एप्पल परियोजना: सीएम धामी ने कहा- प्रदेश में 2000 करोड़ रुपये सेब का सालाना टर्नओवर बढ़ाने का हो लक्ष्य

Mon, 29 Jul 2024 07:28 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 29 Jul 2024 07:28 PM IST
सार

सोमवार को ऑडिटोरियम में वर्चुअल माध्यम से सीएम ने कहा कि उन्नति एप्पल परियोजना से सामूहिक प्रयासों से कृषि परिवर्तन को बढ़ावा मिल सकता है। इस पहल की सफलता हमारे किसानों की दृढ़ता और कड़ी मेहनत का प्रमाण है। 

विज्ञापन
young farmers of the district are implementing the concept of Adarsh Champawat
उन्नति एप्पल परियोजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

आदर्श चंपावत की परिकल्पना को जिले के प्रगतिशील युवा काश्तकार सेब उत्पादन का कार्य कर साकार करने का काम कर रहे हैं। यह काश्तकार प्रेरणास्रोत हैं। यह बातें सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने प्रगतिशील काश्तकारों से वर्चुअल संवाद कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

सोमवार को ऑडिटोरियम में वर्चुअल माध्यम से सीएम ने कहा कि उन्नति एप्पल परियोजना से सामूहिक प्रयासों से कृषि परिवर्तन को बढ़ावा मिल सकता है। इस पहल की सफलता हमारे किसानों की दृढ़ता और कड़ी मेहनत का प्रमाण है। परियोजना से प्रदेश में सेब के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है।

विज्ञापन

इस परियोजना से किसानों को उन्नत रोपण सामग्री, अच्छे कृषि अभ्यासों (जीएपी) में प्रशिक्षण और आधुनिक बुनियादी ढांचे तक मिला है। परिणाम क्विंटलों में सेब उत्पादन कर किसान आर्थिक रूप से मजबूत बन राज्य के विकास में सहयोग दे रहे हैं। सीएम ने कहा सेब राज्य की आजीविका, समृद्धि और विकास का प्रतीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोका-कोला इंडिया और इंडो-डच हॉर्टिकल्चर टेक्नोलॉजी की परियोजना उन्नति एप्पल जैसी आधुनिक कृषि-तकनीक पहल अत्यधिक उत्पादक और लाभदायक साबित हुई है। सुधीर चड्ढा चलाए जा रहे रिसर्च प्रोजेक्ट के परिणाम अब दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में कीवी, अखरोट, नाशपाती, प्लम, खुमानी और पैशन फ्रूट की खेती यहां की जा सकती है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि सेब उत्पादन जीवन और आमदनी दोनों से जुड़ा है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों से किसानों ने 100 सेब के बागान लगाए और 20 माह में ही बहुत अच्छी सेब की पैदावार हुई हैं।

 

 

जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने कहा कि सभी के अथक प्रयासों और मेहनत से जनपद में सेब उत्पादन के अच्छे परिणाम आ रहे, जिससे किसानों की आर्थिकी में भी बढ़ोत्तरी हुई है।

निदेशक इंडो डच हॉर्टिकल्चर टेक्नोलॉजी सुधीर चड्ढा ने कहा कि प्रोजेक्ट उन्नति एप्पल निजी और सार्वजनिक संस्थाओं के बीच साझेदारी समाज में स्थायी और सकारात्मक बदलाव ला सकती है। 2018 में लांच किया गया। निदेशक कोका-कोला राजीव गुप्ता ने कहा कि इस मिशन के तहत चंपावत में सेब के उत्पादन के बेहतर परिणाम आ रहे है।

संचालन भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, डीएम नवनीत पांडे, ब्लॉक प्रमुख चंपावत रेखा देवी, विनीता फर्त्याल, सुमनलता आदि मौजूद रहे।

सेब बगान के लिए 80 प्रतिशत सब्सिडी
सीएम ने कहा कि एप्पल मिशन के तहत सेब बागान लगाने वाले किसानों को 80 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। सरकार ने प्रदेश में नई सेब नीति बनाई है इसमें आठ वर्ष में पांच हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सेब की अति सघन बागवानी का लक्ष्य रखा गया है। हमारा लक्ष्य है कि हम प्रदेश में सेब का सालाना टर्नओवर 200 करोड़ से बढ़ाकर 2000 करोड़ तक पहुंचाना है। प्रदेश में उद्योगों के साथ ही बागवानी के विकास के लिए भी अनुकूल नीति बनाकर कार्य किए जा रहे हैं। राज्य में नई तकनीकी से सेब के उन्नत किस्म के पेड़ लगाने से हम जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश से भी अच्छी क्वालिटी का सेब उत्पादन कर सकते हैं। 

प्रगतिशील काश्तकारों को किया सम्मानित
कार्यक्रम में उन्नति सेब उत्पादों से संबंधित फिल्म का प्रदर्शन किया गया। प्रगतिशील काश्तकारों कमल गिरी, जगदीश पुनेठा, ईश्वर नाथ, जगदीश चंद्र पांडे, कमल किशोर पांडे, कमलेश सक्टा, महेश सिंह ढेक, धर्मानंद डेसमंड, खिलानंद को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व किसानों को दूधपोखरा स्थित कमल गिरी के सेब के बागान दिखाया गया और बागवानी के लिए प्रेरित किया और टिप्स दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed