{"_id":"66cb77398bd0dd7a8e0cd97b","slug":"young-club-kimtoli-captured-the-trophy-champawat-news-c-229-1-shld1026-112113-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: यंग क्लब किमतोली ने कब्जाई ट्राॅफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: यंग क्लब किमतोली ने कब्जाई ट्राॅफी
Sun, 25 Aug 2024 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 25 Aug 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
किमतोली में विजेता टीम को ट्राॅफी प्रदान करते मुख्य अतिथि। श्रोत: आयोजक
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट के किमतोली में चल रही मां दुधाधारी क्रिकेट अंडर 16 प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में यंग क्लब किमतोली ने बॉयज क्लब को 13 रनों से पराजित कर ट्राफी में कब्जा जमाया।
रविवार को जीआईसी किमतोली में हुए फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रीति पाठक और भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक ने किया। यंग क्लब किमतोली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 94 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए किमतोली बॉयज क्लब की टीम 81 रन पर ऑलआउट हो गई।
यंग क्लब किमतोली के मनीष अधिकारी ने 42 रन बनाने के साथ तीन विकेट लिए। इन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य आयोजक सचिन अधिकारी ने बताया कि पिथौरागढ़ की टीम ने अनुशासनहीनता दिखाई। टीम नियत समय से तीन घंटा लेट पहुंची। इसके बाद यंग क्लब किमतोली को फाइनल में जगह दी। बाद में पिथौरागढ का सांत्वना मैच किमतोली ए के साथ कराया गया। आयोजन में संतोष अधिकारी, कुंदन अधिकारी, रोहित सामंत, योगेश रावत मौजूद रहे।