बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र के दूरस्थ गांव गढ़ीगोठ के गुदमी ग्रामसभा स्थित शिवाजी पब्लिक स्कूल के छोटे बच्चों ने आकर्षक राखियां बनाईं। कक्षा तीन के अनंत कोहली, कक्षा छह की अर्पिता एवं कक्षा आठ की पूजा रावत क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। प्रधानाचार्या विमला खोलिया ने बताया कि बच्चों ने लॉकडाउन का पालन कर घरों पर रहकर आकर्षक राखियां बनाई हैं। इसके लिए चयनित बच्चों को बाद में पुरस्कृत किया जाएगा।
मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल के बच्चों की राखी बनाओ प्रतियोगिता ऑनलाइन हुई। इसमें एलकेजी के जतिन बिष्ट, दृष्टि बैज, यूकेजी की हर्षिता गुरुंग, रुद्रा थापा, कक्षा एक के गौरव जोशी, विक्रम चंद, कक्षा दो की लावण्या, शगुन, कक्षा तीन के जतिन सिंह, कार्तिक राजन, कक्षा चार की अंजलि मिताड़ी, शौर्य चंद, कक्षा पांच के विक्की कुमार, हार्दिक कुमार, कक्षा छह के कार्तिक पंत, कक्षा सात के युवराज, कक्षा आठ के समित अग्रवाल, पंकज वर्मा जीते। स्कूल के प्रधानाचार्य डेविड चिरागदीन, प्रबंधक गिरीश जोशी, स्कूल प्रबंधक सुंदर सिंह खोलिया, शिक्षक संतोष कुमार आदि ने सहयोग दिया।