फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Yoga keeps body, mind and soul healthy

Champawat News: शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ रखता है योग

Wed, 21 Jun 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 21 Jun 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Yoga keeps body, mind and soul healthy
चंपावत में योग करतीं जिला जज कहकाशा खान और अन्य। संवाद
चंपावत। जिले में योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। गोरलचौड़ मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने किया। पतंजलि योगपीठ समिति के प्रभारी लोकमणि पंत और अन्य प्रशिक्षकों की ओर से सभी को योगाभ्यास कराया गया। जिपं अध्यक्ष ने कहा कि योग शरीर व मस्तिष्क दोनों को स्वस्थ रखता है। सभी को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि योग के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिले के कोलीढेक, रीठासाहिब, देवीधुरा, पूर्णागिरि समेत अन्य स्थानों में भी योगाभ्यास किया गया। जिला न्यायालय प्रांगण में योग दिवस पर जिला जज कहकशा खान ने योग कर सभी अपने जीवन में योग को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र पुरोहित, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके अग्रवाल, जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी गिरेंद्र चौहान समेत जनप्रतिनिधि, विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, विद्यालयी छात्र-छात्राएं, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हेमंत सिंह राणा, जिला बार संघ के अधिवक्ता, कर्मचारी आदि थे। एसएसबी पंचम वाहिनी में कुसुम खर्कवाल, जानकी ओली और रूपम अग्रवाल ने योग का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया
चंपावत। गोरलचौड़ मैदान में योग दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी के निर्देश पर मतदाता जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। संचालन समन्वयक स्वीप डॉ. एमपी जोशी ने किया। वहां जिला नोडल अधिकारी सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र पुरोहित, बीईओ भरत जोशी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

77 वर्ष की आयु में सिखा रहे हैं योग और प्राणायाम की बारीकियां
चंपावत। मुख्यालय में लोगों में योग और प्राणायाम के प्रति रूचि जगाने में 77 वर्षीय पूर्व शिक्षाधिकारी लोकमणी पंत बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। छतार पुनेठी निवासी पूर्व खंड शिक्षाधिकारी लोकमणी पंत वर्ष 2006 से लोगों को योग और प्राणायाम की बारीकियां सिखा रहे हैं। वह बीते 17 वर्षो से पतंजलि योग पीठ की जिला इकाई के प्रभारी के तौर पर भी योग और प्राणायाम को जन-जन तक पहुंचाने के कार्य में जुटे हैं।
लोकमणी का कहना है कि शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्ति के दौरान उन्हें अचानक ही आंखों से कम दिखाई देने लगा। चिकित्सकों को दिखाने पर उन्हें चश्मा पहनने की सलाह दी गई लेकिन चश्मा पहनने के बाद से उन्हें माइग्रेन की शिकायत होने लगी। इस बीच पतंजलि योग पीठ के प्रदेश प्रभारी प्रताप सिह बसेड़ा की सलाह पर उन्होंने योग और प्राणायाम करना शुरू किया। नियमित योग करने पर कुछ ही दिनों में उनका चश्मा हट गया और माइग्रेन की शिकायत भी दूर हो गई।
इसके अलावा उन्हें पेट में पाचन संबंधी दिक्कत भी थी लेकिन योग और प्राणायाम के नियमित अभ्यास के बाद वह समस्या भी दूर हो गई। इसके बाद उन्होंने योग और प्राणायाम को न सिर्फ अपनी नियमित जीवन शैली में शामिल कर लिया बल्कि अन्य लोगों को भी योग और प्राणायाम के लाभों की जानकारी देने का बीड़ा उठाया। वह जिले के विभिन्न स्थानों में लगने वाले योग शिविरों के साथ ही पतंजलि के हरिद्वार में होने वाले विभिन्न प्रशिक्षणों में प्रतिभाग करने के साथ ही छतार में स्थित शहीद शिरोमणी चिलकोटी चिल्ड्रन पार्क में सुबह के समय योग की कक्षाएं संचालित करते हैं।
अब तक मनाए गए सभी योग दिवसों का किया नेतृत्व
चंपावत। पूर्व शिक्षाधिकारी लोकमणी पंत ने अब तक मनाए गए सभी नौ योग दिवसों का नेतृत्व करने का गौरव हासिल किया है। संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से पहली बार 21 जून 2015 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया। तब से ही प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले योग दिवस के जिला स्तरीय योगाभ्यास का नेतृत्व लोकमणी पंत ने किया है। संवाद
कोलीढेक झील परिसर में किया गया योगाभ्यास
लोहाघाट(चंपावत)। योग दिवस पर कोलीढेक झील के पास विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने योग शिविर का शुभारंभ किया। योग शिक्षिका शांभवी मुरारी ने योग कराया। वहां नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, नवीन मुरारी, हीरा मुरारी और आयुष विभाग के अधिकारी शामिल रहे। आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में योग शिविर का शुभारंभ कमांडेंट धर्मपाल सिंह रावत ने किया गया। वहां उप सेनानी राजेश मीणा, डॉ. अशोक एरेन, सुखराज सिंह सिद्दू, जय प्रकाश यादव, विकास दहिया आदि मौजूद रहे।

सीएकेडमी स्कूल में प्रबंधक कविराज मौनी के दिशा निर्देशन में योग कार्यक्रम हुआ। पॉलिटेक्निक में भाजपा के जिला महामंत्री गंगा पाटनी की अध्यक्षता में कराटे कोच दीपक अधिकारी के दिशा निर्देशन में योग किया गया। केंद्रीय विद्यालय में प्रधानाचार्य संदीप त्यागी, जीआईसी बाराकोट, लोहाघाट, बाराकोट के ब्लॉक सभागार सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में योग किया गया। पीजी कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य डॉ. अर्चना त्रिपाठी के नेतृत्व में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में हीरा मुरारी, पतंजलि महिला योग समिति की पूर्व प्रभारी और शांभवी मुरारी ने योग कराया। वहां डॉ. एके द्विवेदी, डॉ. दीपक जोशी, डॉ. सुनील कुमार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed