फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Yoga in Champawat

विश्व योग दिवस: ज्यादातर जगहों में ऑनलाइन किया योग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Yoga in Champawat
चंपावत में चंडालकोट की चोटी पर योग करते युवा। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर/बनबसा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को ऑनलाइन योगासान और प्राणायम हुआ।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष से डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने ऑनलाइन योग व प्राणायाम का प्रदर्शन किया। एसपी लोकेश्वर सिंह, सीडीओ आरएस रावत, एडीएम टीएस मर्तोलिया, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, सीईओ आरसी पुरोहित, डीडीओ एसके पंत, डीपीओ पीएस बृजवाल, डीएसडब्लूओ आरएस सामंत, डीईओ डीएस राजपूत, सत्यनारायण ने योग किया। छतार शहीद शिरोमणि पार्क में पतंजलि योग समिति जिलाध्यक्ष एलएम पंत और राजेंद्र गहतोड़ी ने योगाभ्यास कराया। मोहन अधिकारी, गौरव पांडेय, भुवन बोहरा, ललित देउपा, संजय कलखुड़िया, दीपक तिवारी ने चंडालकोटी की चोटी पर योग किया। अमोड़ी डिग्री कॉलेज में एनएसएस प्रभारी डॉ.रंजना सिंह, कुलेठी में हिमवत्स सचिव डॉ. जीबी बिष्ट ने योग कराया।
लोहाघाट में एडवोकेट नवीन मुरारी, डॉ. सुमन पांडेय और पान सिंह मेहता, बिशुंग में योग शिक्षक राजेंद्र फर्त्याल, राजकीय पॉलीटेक्रिक में एसडी चौबे, सचिन जोशी, लड़ीधुरा मंच अध्यक्ष नगेंद्र जोशी, योग शिक्षक जगदीश जोशी ने योग कराया। अमोली शिविर में बीडीओ डॉ. अमित ममगाई, दीपक बिष्ट आदि ने योग किया।
विज्ञापन

टनकपुर में कस्तूरबा आवासीय बालिका छात्रावास में वार्डन प्रेमा ठाकुर की अगुवाई में छात्राओं, आर्य समाज मंदिर, जीआईसी में योग दिवस मनाया गया। एनसीसी कैडेटों ने कर्नल राजेश कौशिक के निर्देशन में योग हुआ। बनबसा में एसएसबी की 57वीं वाहिनी के जवानों ने बीओपी में, पुलिस, खुफिया विभाग, एनएचपीसी, शिक्षक व स्कूल कर्मियों ने योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीबीपी और एसएसबी के जवानों ने किया योग
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। आईटीबीपी व एसएसबी के अधिकारियों ने अपने जवानों के साथ योग दिवस पर योग किया। आईटीबीपी के पुलिस उप महानिरीक्षक जीसी उपाध्याय ने वाहिनी के अधिकारियों व जवानों के साथ मिलकर सातवीं वाहिनी में योग कर जवानों को नियमित योग करने के निर्देश दिये। इस मौके पर सेनानी एटी बोरकर सहित तमाम अधिकारी और जवान मौजूद रहे। वहीं, योग इन होम के तहत एसएसबी के जवानों व अधिकारियों ने अपने अपने निवास पर योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed