फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Workshop For energy

महिलाओं ने सीखे ऊर्जा संरक्षण के गुर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Workshop For energy
टनकपुर में ऊर्जा संरक्षण की जानकारी प्राप्त करती महिलाऐं। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार के पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (पीसीआरए) नई दिल्ली की ओर से पंचायत घर ज्ञानखेड़ा में घरेलू कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें महिलाओं को ऊर्जा संरक्षण के उपाय बताए गए। बिजली उपकरणों के प्रयोग में सावधानी बरत सौर ऊर्जा का अधिक प्रयोग करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

इस कार्यशाला में सखी वेलफेयर सोसायटी की सदस्य 35 महिलाओं ने ऊर्जा संरक्षण गुर सीखे। दिल्ली से आए पीसीआरए फैकल्टी डॉ. शफीक उद्दीन ने ऊर्जा संरक्षण के उपाय बताए। कहा कि आईएसआई चूल्हा, प्रेशर कुकर का प्रयोग, चूल्हे की नियमित सफाई, परिवार के सभी सदस्यों के एक साथ खाने से भी 15 से 20 प्रतिशत ऊर्जा की बचत होती है। महिलाओं को ऊर्जा संरक्षण और बचत पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। इसलिए महिलाओं ने ऊर्जा संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान की जागरूकता का संकल्प लिया। महिला संगठन की सचिव कल्पना आर्य और कुंती पाल ने आभार जताया। वहां ग्राम प्रधान राधिका चंद, विनीता चंद, राम सिंह आर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed