{"_id":"65d0f47729d6016526097f76","slug":"work-on-installation-of-bsnl-tower-started-in-kanakot-champawat-news-c-229-1-shld1026-105540-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: कानाकोट में बीएसएनएल टावर लगाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: कानाकोट में बीएसएनएल टावर लगाने का काम शुरू
Sat, 17 Feb 2024 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 17 Feb 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जल्द ही पाटी ब्लाॅक के कानाकोट में लोगों को बीएसएनएल के नेटवर्क की सुविधा मिलने लगेगी। इसके लिए केंद्र सरकार के दिशा निर्देशन पर दूरसंचार विभाग की ओर से कानाकोट में फोरजी मोबाइल टावर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
मोबाइल टावर की रेंज करीब तीन किमी क्षेत्र में होने से इसका लाभ पाटी, बाराकोट ब्लाॅक के चौडाकोट, मूलाकोट, पटनगांव, पाडासोंसेरा, ईजड़ा, रैगांव, कन्याना, जनकांडे, डसिया, गहतोड़ा, जाख, खुतेली, सिरमोली के साथ ही अल्मोड़ा जिले के दन्यां क्षेत्र के लोगों को भी मिलेगा। फिलहाल क्षेत्र के लोग कुछ निजी कंपनियों के मोबाइल टावर के भरोसे ही हैं।
बेहतर संचार सेवा नहीं मिलने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर फोन पर बात करने के लिए लोगों को घरों से बाहर आना पड़ता है। संचार की समस्या को लोगों ने विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और सांसद अजय टम्टा के सामने भी रखा था।
विज्ञापन
--
जिले में क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों ने संचार सुविधाओं का विस्तार करने की मांग उठाई थी। लोगों की दिक्कतों को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर केंद्र सरकार के समक्ष मोबाइल टावर लगाने की संस्तुति की थी। इसके बाद केंद्र की ओर से बडौली, पिनाना, मथियाबांज, बकोड़िया बुड़म, करौली, गोलडांडा, बुरखोली, सल्ली, नदेड़ा, डांडा ककनई, बगोटी, चांचड़ी, हरम, मौनपोखरी, बरकुम, बांकू पिल्खी, सिन्याड़ी उडाली, खटोली तल्ली, लड़ाधुरा, साल, डनगांव, लफड़ा, तल्ला कफल्टा, कानाकोट, मनकांडा, लधौन, पूर्णागिरि, कलसुनिया और विविल में मोबाइल टावर लगाए जा रहे हैं। - अजय टम्टा, सांसद, अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र।
चंपावत जिले में बीएसएनएल के 29 फोरजी मोबाइल लगाने का कार्य चल रहा है। इस साल मार्च में सभी मोबाइल टावर लगाने का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मोबाइल टावर लगाने में भारत में निर्मित उपकरणों का प्रयोग किया जा रहा है। टावर लगने के बाद लोगों को नेटवर्क समस्या से निजात मिलेगी। - संजीव कन्नौजिया, अवर अभियंता, दूरसंचार विभाग, लोहाघाट।
--
कानाकोट में मोबाइल टावर लगना क्षेत्र के लिए काफी खुशी की बात है। निजी कंपनियों के टावर लगे हैं जिनमें नेटवर्क की दिक्कतें आती है। बीएसएनएल का टावर लगने से लोगों को संचार सेवा का लाभ मिलेगा। - नीरज सिंह बोहरा, ग्रामीण।
फोटो: 17एलएचजी08पी सिंगल।
--
लंबे समय से कानाकोट क्षेत्र में बीएसएनएल का मोबाइल टावर लगाने की मांग की जा रही थी। मामले को जनप्रतिनिधियों के सामने भी रखा था। मोबाइल टावर लगने के बाद लोगों के लिए अपनों से बात करना आसान हो जाएगा। - मीना बोहरा, ग्राम प्रधान, कानाकोट।
फोटो: 17एलएचजी09पी सिंगल।