फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Wood smugglers could not be traced even after four days

Champawat News: चार दिन बाद भी लकड़ी तस्करों का नहीं चल सका पता

Tue, 12 Dec 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 12 Dec 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Wood smugglers could not be traced even after four days

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के गलचौड़ा के आरक्षित वन क्षेत्र से दुर्लभ प्रजाति के देवदार के पेड़ को काटने वाले तस्करों का वन विभाग चार दिन बाद भी पता नहीं लगा सके हैं। वन विभाग की कार्य प्रणाली पर पर्यावरण प्रमियों ने नाराजगी जताते हुए जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।

बीते शुक्रवार की रात तस्करों ने गलचौड़ा मंदिर के पास देवदार के हरे पेड़ को काट दिया था। तस्कर पेड़ के कुछ गिल्टों को साथ ले गए और कुछ गिल्टे छोड़ गए। शनिवार को इसकी भनक लगते ही लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। पेड़ कटने के चार दिन बाद भी वन विभाग तस्करों का पता नहीं लगा पाया है।
विज्ञापन

पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि गलचौड़ा के जंगल में लंबे समय से देवदार के पेड़ों पर तस्कर आरी चला रहे हैं जिससे यहां देवदार के अस्तित्व पर खतरा पैदा हो गया है। इधर वन विभाग के रेंजर दीप जोशी ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार संभावित स्थानों पर छापा मार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी से भी कुछ सुराग मिल सकते हैं लेकिन लोग इसमें सहयोग नहीं कर रहे हैं। वन विभाग की टीम सोमवार को भी मौके पर भेजी गई है, आरोपियों का जल्द पता लगा लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed