{"_id":"63ff7d10485ac28ca805fc34","slug":"womens-performance-champawat-news-c-8-1-69242-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पानी किल्लत से परेशान महिलाओं ने जल संस्थान के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पानी किल्लत से परेशान महिलाओं ने जल संस्थान के खिलाफ किया प्रदर्शन
Wed, 01 Mar 2023 09:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 01 Mar 2023 09:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। ग्राम पंचायत पाटन पाटनी के तोक प्रेमनगर में पेयजल संकट से त्रस्त महिलाओं ने बुधवार को जलसंस्थान और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने जल्द समस्या दूर न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
महिलाओं ने कहा सरकार हर घर नल -हर घर जल देने के तमाम दावे कर रही है, लेकिन प्रेमनगर में सरकारी दावे हवाई साबित हो रहे हैं। यहां रह रहे परिवार नल और जल के लिए तरस रहे हैं। वह दूरदराज गधेरों से पानी ढोकर लाने को मजबूर है। आजादी के बाद से आज तक प्रेमनगर के लिए कोई पेयजल योजना नहीं बनी है। महिलाओं ने कहा कि जब तक पेयजल लाइन का कार्य शुरू नहीं होता टैंकरों से पानी वितरित किया जाए।
इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि पाटन पाटनी ग्राम सभा के लिए दो ट्यूबवैल के टेंडर लगा दिए हैं। शीघ्र कार्य शुरु कर हर घर नल हर घर जल योजना से लाभ दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में विमला तड़ागी, शांति देव, मीना अधिकारी, निर्मला, पूजा तड़ागी, नीमा चतुर्वेदी, रजनी गोस्वामी, बबीता जोशी, भागा देवी, बसंती अधिकारी आदि शामिल रहे।