फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Women Home Guard Police will play an important role in the traffic system

Champawat News: यातायात व्यवस्था में महिला होमगार्ड पुलिस की रहेगी अहम भूमिका

Fri, 12 Jan 2024 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 12 Jan 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Women Home Guard Police will play an important role in the traffic system
चंपावत में ड्यूटी में तैनात महिला होमगार्ड। संवाद
चंपावत। जिले के विभिन्न स्थानों पर आए दिन लग रहे जाम से लोगों को अब राहत मिलेगी। इसके लिए पुलिस विभाग को 31 महिला होमगार्ड मिल गए हैं। यह यातायात व्यवस्था में सहयोग देंगी। बीते दिनों हुए महिला होमगार्ड भर्ती के बाद अब इनकी सेवाएं शुरू हो गई हैं। इससे अब यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। यातायात प्रभारी ज्योति प्रकाश ने बताया कि पुलिस को 31 महिला होमगार्ड मिले हैं। इनकी तैनाती जिले के विभिन्न स्थानों पर की गई है। बताया कि जिला मुख्यालय में 13, टनकपुर-बनबसा में पांच-पांच और लोहाघाट में आठ महिला होमगार्ड तैनात की गई हैं। जो यातायात व्यवस्था को ठीक करने में पुलिस की मदद करेंगी। बताया कि होमगार्ड की तैनाती उन स्थानों पर की गई है, जहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed