फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Women got angry after not getting material from labor department

Champawat News: श्रम विभाग से सामग्री नहीं मिलने पर महिलाएं भड़की, फूटा गुस्सा

Sat, 17 Feb 2024 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 17 Feb 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Women got angry after not getting material from labor department
श्रम प्रवर्तन कार्यालय के समक्ष रोष जताती आक्रो​शित महिलाएं। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। श्रम विभाग में क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिकों को कंबल, छाता और सेनेटरी नैपकिन मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में महिला श्रमिकों का श्रम प्रवर्तन कार्यालय में जमावड़ा लग गया। सामान उपलब्ध न होने से श्रमिक भड़क उठे। उन्होंने रोष जताया। अधिकारियों ने ट्रांसपोर्ट में सामान फंसा होने और सामान आते ही शनिवार से बांटने का भरोसा दिलाया। महिला श्रमिकों ने सामान न देने पर आंदोलन की धमकी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्रम प्रर्वतन विभाग के कार्यालय पर सुबह नायकगोठ ग्राम सभा के अंतर्गत नारी शक्ति ग्रुप से जुड़ी बोरा गोठ आदि क्षेत्र की दर्जनों महिलाएं श्रम विभाग से ग्रुप में सामग्री मिलने की सूचना वायरल होने पर उमड़ी। कार्यालय से सामग्री न मिलने से भड़की उड़ी। मधु देवी, मंजू देवी आदि ने बताया कि नारी शक्ति ग्रुप में वायरल सूचना में कहा गया कि 100 महिलाओं को छाता, कंबल, नैपकिन का वितरण किया जाना है। फॉर्म ग्राम पंचायत नायक गोठ की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला देवी के पास फार्म जमा करने के बाद 15 फरवरी को जिनके पास लेबर कोर्ट का जॉबकार्ड होगा, उनको इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को श्रम प्रवर्तन विभाग में उनको सामान नहीं पहुंचने की बात कही गई। महिलाओं ने कार्यालय के समक्ष रोष जताया। बाद में सामान आने की सूचना पर शांत हुईं। इस दौरान पुष्पा देवी, मीना देवी, सुनीता देवी, जानकी देवी, तुलसी देवी, मीना देवी, शांति देवी समेत अनेक महिलाएं मौजूद रहीं। इस मामले में श्रम प्रवर्तन अधिकारी राबिया परवीन से फोन पर बताया कि सामान ट्रांसपोर्ट में फंसा है। विभाग ने आठ हजार पंजीकृत श्रमिक कार्ड धारकों के लिए डिमांड भेजी है। तत्काल एक हजार के लिए सामग्री का आग्रह और लगातार संपर्क किया जा रहा है। सामान आते ही वितरण करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed