फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   women died

गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
women died
श्रमिक की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर आशा कार्यकर्ता और महिला की पुत्री उसे संयुक्त चिकित्सालय लाईं, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह गर्भवती थी। मौत की वजह पता नहीं चल सकी है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन

वार्ड संख्या तीन निवासी श्रमिक पप्पू की पत्नी शारदा (40) की मंगलवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ी और वह अचेत हो गई। उसका पति और दोनों बेटे मजदूरी पर गए थे। घर में महिला के साथ उसकी पुत्री थी। सूचना पर पहुंची आशा कार्यकर्ता सुमन और महिला की पुत्री उसे संयुक्त चिकित्सालय लाए, जहां चिकित्साधिकारी डॉ. वीके जोशी और डॉ. आफताब अंसारी ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

महिला की पुत्री रोहित ने बताया कि उनकी तबियत कुछ दिनों से खराब थी। सोमवार को उन्होंने खटीमा के एक नर्सिंगहोम में स्वास्थ्य जांच कराई थी। उप निरीक्षक अंजू यादव ने बताया कि मामला संदिग्ध लगने के कारण पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed