फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Women demonstrated with empty utensils

खाली बर्तनों के साथ महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Women demonstrated with empty utensils
लोहाघाट के झलानदेव गांव में पेयजल किल्लत से जूझ रही महिलाएं खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिल - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट ब्लॉक के झलानदेव गांव में लोग गंभीर पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। पेयजल किल्लत से त्रस्त महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। पेयजल आपूर्ति शीघ्र सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना था कि गांव में लंबे समय से पेयजल किल्लत बनी हुई है। नलों और स्टैंड पोस्टों में बेहद कम पानी आने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दूरदराज से पानी ढोने को मजबूर होना पड़ रहा है। कई बार जानकारी देने के बावजूद जल संस्थान समस्या का समाधान नहीं कर सका है। प्रदर्शन करने वालों में नीतू देवी, मंजू देवी, काजल माहरा, बसंती देवी, देवकी देवी, गंगा देवी आदि शामिल थे। ग्रामीणों ने पेयजल समस्या का जल्द समाधान नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट का कहना है कि झलान पेयजल योजना की खामी को दूर किया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed