{"_id":"5730d8a74f1c1b4c12919cb2","slug":"woman-s-death-fell-from-the-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"काफल तोड़ते समय पेड़ से गिरी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काफल तोड़ते समय पेड़ से गिरी महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, श्रीरीठा साहिब (चंपावत)।
Updated Tue, 10 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
श्रीरीठा साहिब (चंपावत)। पाटी विकासखंड की बसान ग्राम पंचायत निवासी हयात राम की पत्नी रुकमणि देवी (38) सोमवार को लकड़ी लेने जंगल गई थी। लकड़ी बीनने के बाद महिला काफल तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी। तभी पेड़ की टहनी टूटने से महिला नीचे गिरकर घायल हो गई। अस्पताल लाने से पहले ही रुकमणि देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन