{"_id":"570fe2354f1c1baa394a6d6b","slug":"woman-abuse-prevention","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला उत्पीड़न की रोकथाम को जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला उत्पीड़न की रोकथाम को जागरूकता अभियान
ब्यूराे/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Fri, 15 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस की ओर से महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों और उनके उत्पीड़न की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत एसपी दलीप सिंह कुंवर के निर्देशन में थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी ने लोगों को महिला अपराध, उत्पीड़न, शोषण की सूचना पुलिस को देने की अपील की।
विज्ञापन
बताया कि वे क्षेत्र में आने वाले बाहरी व्यक्तियों और संदिग्ध लोगों पर नजर रखें और उनके बहकावे में न आएं। अपने आसपास महिलाओं नाबालिग लड़कियों के साथ हो रहे उत्पीड़न, आपराधिक मामलों की सूचना तत्काल अपने नजदीकी थाने या चौकी में दें। अपनी बेटियों की शादी दूसरे राज्यों में करने से पहले लड़के के बारे में पूरी सूचना अवश्य जुटाएं।
विज्ञापन
पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवादों के निराकरण के लिए एसपी कार्यालय चंपावत में ऐच्छिक ब्यूरो गठित किया गया है। जहां दोनों पक्षों की बातें सुनकर परिवारों को टूटने से बचाया जा सकता है। महिलाओं, नाबालिग लड़कियों के साथ कोई घटना घटित होती है तो इसकी सूचना 1090 टोल फ्री नंबर पर जरूर दें। ऐसी घटनाओं की जानकारी लोग हर तरीके से पुलिस को दे सकते हैं।
विज्ञापन