फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   With the increase in heat, the water level of the Sharda river started increasing

Champawat News: गर्मी बढ़ने से शारदा नदी के जलस्तर में होने लगी बढ़ोतरी

Thu, 08 May 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 08 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
With the increase in heat, the water level of the Sharda river started increasing
बनबसा (चंपावत)। धीरे धीरे शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। जून से नदी का जलस्तर और अधिक बढ़ने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को बनबसा में शारदा नदी का जलस्तर 6150 क्यूसेक रहा। बीते बुधवार को नदी का जलस्तर 5975 था।
विज्ञापन


गर्मी बढ़ने से पहाड़ों में बर्फ पिघलने से शारदा नदी के जल में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले महीने 30 अप्रैल को शारदा का जलस्तर 5277 क्यूसेक था। इस माह एक मई को नदी का जलस्तर 5626 क्यूसेक पहुंच गया था। दो से छह मई तक नदी का जलस्तर 5801 क्यूसेक रहा। सात मई को नदी का जलस्तर बढ़कर 5975 और आठ मई को नदी का जलस्तर 6150 क्यूसेक पहुंच गया।
विज्ञापन

नदी का जलस्तर बढ़ने से बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन और खटीमा स्थित लोहियाहेड पावर हाउस का विद्युत उत्पादन बढ़ने लगा है। यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि जून के बाद नदी का जलस्तर काफी बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed