फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Winter festival closed on the second day of inauguration

Champawat News: उद्घाटन के दूसरे दिन ही बंद कराया विंटर फेस्टिवल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Winter festival closed on the second day of inauguration
लोहाघाट के जीआईसी मैदान में बिना परमीशन शुरू हुए विंटर फेस्टिवल के विरोध में तहसील में प्रदर्शन ? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। बिना अनुमति के जीआईसी मैदान में विंटर फेस्टिवल का आयोजन कराना आयोजकों को भारी पड़ गया। व्यापारियों के कड़े विरोध के बाद पुलिस प्रशासन ने उद्घाटन के दूसरे दिन ही आयोजन को बंद करा दिया है। फेस्टिवल में उत्तराखंड, यूपी आदि स्थानों से बड़ी संख्या में व्यापारियों ने दुकानें लगाई थीं।
विज्ञापन

विंटर फेस्टिवल के विरोध में बुधवार को व्यापारियों ने तहसील में प्रदर्शन करने के साथ तहसीलदार को ज्ञापन दिया। बाद में आक्रोशित व्यापारी थाने पहुंचे जहां उन्होंने फेस्टिवल का विरोध कर उसे हटाने की मांग की। व्यापारियों ने शाम चार बजे तक फेस्टिवल में लगी दुकानों को बंद कराने की बात कही। चेतावनी दी थी कि यदि पुलिस प्रशासन की ओर से दुकानें बंद नहीं कराई तो वह उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। पुलिस अधिकारियों से मिले आश्वासन के बाद व्यापारी लौट आए।
विज्ञापन

शाम चार बजे व्यापारी जीआईसी मैदान पहुंच गए और फेस्टिवल का विरोध करने लगे। व्यापारियों का कहना था कि एक ओर वह कोरोना की मार झेल रहे हैं तो दूसरी ओर ऑनलाइन शॉपिंग ने उनका कारोबार काफी प्रभावित किया है। वहीं बाहरी स्थानों से आए लोग यहां बिना अनुमति के व्यापारिक मेला लगा रहे हैं जिससे उनके व्यवसाय पर काफी प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि बाहरी स्थानों से आने वालों को नगर क्षेत्र में दुकानें, मेले लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। विरोध करने वालों में चेयरमैन गोविंद वर्मा, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष सतीश मुरारी, दीपक जोशी, विक्की ओली, गणेश खर्कवाल, राजू गड़कोटी, नन्नू वर्मा, जगन्नाथ कलखुड़िया, प्रकाश साह, शैलेंद्र राय, पप्पू वर्मा, बृजेश माहरा, मोहन जजरिया आदि शामिल थे।
आयोजकों की ओर से मेले के आयोजन को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है लेकिन उन्हें मेला कराने की कोई अनुमति नहीं दी गई है। मेला संचालक की ओर से बिना अनुमति के स्वयं मेला लगाया गया है। -रिंकू बिष्ट, एसडीएम, लोहाघाट।

आयोजकों ने मेला कराने की कोई अनुमति नहीं दिखाई है। बिना अनुमति मेले में लगाई गई दुकानों को हटाने का आयोजक को नोटिस दे दिया है। -मनीष खत्री, थाना प्रभारी, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed