फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Will transform the field of Champawat Gorlchaud

चंपावत के गोरलचौड़ मैदान का कायाकल्प होगा

Wed, 28 Dec 2016 08:53 PM IST
सतीश जोशी ‘सत्तू’/अमर उजाला, चंपावत
सतीश जोशी ‘सत्तू’/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 28 Dec 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
Will transform the field of Champawat Gorlchaud
चंपावत के इसी गोरलचौड़ मैदान में बनेगा मिनी स्टेडियम। - फोटो : अमर उजाला
 जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक गोरलचौड़ मैदान का जल्द ही कायाकल्प होगा। शासन की ओर से युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल विभाग के गोरलचौड़ मैदान के विस्तारीकरण और इसे मिनी स्टेडियम के रूप में तब्दील करने की कार्ययोजना को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इसके बाद युवा कल्याण विभाग ने कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश निर्माण निगम को 35 लाख रुपए की टोकन मनी अवमुक्त कर दी गई है। कार्यदायी संस्था प्राकृतिक मैदान को मिनी स्टेडियम में तब्दील करने के साथ ही यहां खिलाड़ियों के चेंजिंग रूम और शौचालयों का निर्माण करेगी।
विज्ञापन


युवा कल्याण विभाग की ओर से गोरलचौड़ मैदान को मिनी स्टेडियम का रूप देने के लिए कार्यदायी संस्था के माध्यम से शासन को 86.39 लाख रुपए का प्रस्ताव भेजा था। शासन की ओर से प्रस्ताव को मंजूरी देने के साथ ही तीन माह पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बनबसा दौरे में इसका शिलान्यास कर दिया था। जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि शासन की ओर से पहली किश्त के रूप में कार्यदायी संस्था को 35 लाख रुपए जारी कर दिए हैं। कार्यदायी संस्था की ओर से बनाए गए नक्शे और डिजाइन को मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया है। जिसकी मंजूरी मिलते ही कार्यदायी संस्था की ओर से निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


खेल प्रतिभाओं में खुशी का माहौल
लोहाघाट के पास छमनियां में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल स्टेडियम का निर्माण जारी है। वहीं जिला मुख्यालय में दो-दो मुख्यमंत्रियों की घोषणा के बावजूद खेल स्टेडियम का निर्माण नहीं हो पाया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी आरएस धामी के अनुसार खेल विभाग को मुख्यालय में स्टेडियम निर्माण के लिए एकमुश्त दो सौ नाली भूमि नहीं मिलने के कारण मामला अधर में लटका हुआ है। अब गोरलचौड़ मैदान को मिनी स्टेडियम की मंजूरी मिलने से खेल प्रतिभाओं में खुशी का माहौल है। खिलाड़ी राजेंद्र महर भोलू, गिरीश सिंह, सुनील गड़कोटी, हरीश चंद्र आदि का कहना है कि मिनी स्टेडियम बनने से यहां बड़े स्तर के खेलों के आयोजन में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed