फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Will start in a week Hatmics

हफ्ते भर में शुरू होगा हाटमिक्स

Thu, 21 May 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो /चंपावत
ब्यूरो /चंपावत Updated Thu, 21 May 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से नगर के आंतरिक मार्गों में एक सप्ताह के भीतर हाटमिक्स कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए कोल्ड स्टोर के पास हाटमिक्स प्लांट भी लगा दिया गया है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को सीडीओ की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में विभाग को हाटमिक्स में गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


बताया गया कि विभिन्न आंतरिक मार्गों में करीब 12 किमी हाटमिक्स किया जाएगा। जिसमें गोरलचौड़-कनलगांव में 1.30 किमी, सर्किट हाउस रोड में 400 मीटर, पुलिस लाइन-जूप में दो किमी, पूल्ड हाउस पहुंच मार्ग में दो किमी, छतार-श्रीखंडचौड़ रोड में दो किमी, सेट्यूड़ा-दुधपोखरा दो किमी, तहसील और ब्लाक मार्ग में 300-300 मीटर हाटमिक्स किया जाना प्रस्तावित है। समीक्षा बैठक में एसडीएम सदर अशोक जोशी, ग्रामीण विकास विभाग के अधिशासी अभियंता देवेंद्र बिष्ट, लोनिवि के ईई बीसी पंत, सहायक अभियंता हरीश भट्ट और अनुपम राय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed