फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Will return to the original format historic Shiva temple

मूल स्वरूप में लौटेगा ऐतिहासिक शिव मंदिर

Tue, 03 May 2016 10:41 PM IST
योगेश जोशी/अमर उजाला, चंपावत।
योगेश जोशी/अमर उजाला, चंपावत। Updated Tue, 03 May 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Will return to the original format historic Shiva temple
दक्षिण दिशा की तरफ झुक रहा तल्ली मांदली का शिव मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

तल्ली मांदली के शिव मंदिर के अच्छे दिन आने वाले हैं। दक्षिण दिशा की तरफ झुक रहे इस ऐतिहासिक मंदिर को संवारने के लिए क्षेत्रीय पुरातत्व विभाग ने छह लाख की रकम रिलीज कर दी है। ग्रामीण निर्माण विभाग अब मंदिर को नए तरीके से बना कर मूल स्वरूप में लाएगा। मंदिर को बचाने के लिए अमर उजाला ने 19 अगस्त 2014 को खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद विभाग ने मंदिर के संरक्षण को पहल शुरू की है। जून तक मंदिर को पूरी तरह से ठीक कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


एनएच पर तल्ली मांदली स्थित प्राचीन शिव मंदिर का निर्माण चंद शासक भारती चंद ने 1410 में किया था। मंदिर के निर्माण में भारी-भरकम पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है। मंदिर की दीवारों में हीरक आकृतियों का निर्माण किया गया है। मंदिर के सामने की तरफ नागरी लिपि में एक अभिलेख स्थापित है। स्थानीय नागरिक देव सिंह, विक्रम सिंह, विजेंद्र खाती और नारायण खाती आदि का कहना है कि 2014 में आई बारिश के बाद इस मंदिर का गुंबद वाला हिस्सा दक्षिण दिशा की तरफ झुक गया था। मंदिर को बचाने को पुरातत्व विभाग ने विभागीय बजट से ग्रामीण निर्माण विभाग को छह लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी है। योजना के तहत मंदिर के सभी पत्थरों को हटाकर दोबारा से मूल स्वरूप में लाया जाएगा।
विज्ञापन


संरक्षित हैं सात अन्य इमारतें
क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई अल्मोड़ा ने तल्ली मादली के शिव मंदिर के अलावा सात अन्य इमारतों को संरक्षित घोषित किया है, इनमें एकहथिया नौला, बाणासुर का किला, शिव मंदिर देवलनाद, चैकुनीबोरा, खर्ककार्की, फूंगर और ढकना शिव मंदिर शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed