फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Will migrate from village if drinking water problem is not solved

पेयजल समस्या का समाधान न होने पर गांव से करेंगे पलायन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Will migrate from village if drinking water problem is not solved
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के च्यूरानी गांव के पुनई तोक में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। 24 दिनों से नलों में पानी न टपकने से ग्रामीण चार से पांच किमी दूर गधेरों से पानी ढोने को मजबूर हैं। शिकायत के बावजूद जल संस्थान की ओर से पेयजल योजना सही न करने से गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन किया। पेयजल से त्रस्त ग्रामीणों ने शीघ्र पेयजल योजना ठीक न होने पर गांव से पलायन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था बारिश के कारण 24 दिन पूर्व उनके तोक की पेयजल योजना ध्वस्त हो चुकी है। इस तोक में करीब 45 परिवार रहते हैं, जो गंभीर पेयजल संकट झेल रहे हैं। ग्रामीण लगातार जल संस्थान से पेयजल योजना को सही करने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन विभाग की ओर से उनकी समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पांच किमी दूर गधेरों से पानी लाना पड़ रहा है। गधेरों में भी तेंदुए का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि जलसंस्थान कर्मियों की ओर से उन्हें रोजाना बाराकोट बुलाकर काम भी करवाया जा रहा है, जिसकी उन्हें मजदूरी भी नहीं दी जा रही है। कहा कि यदि इसी प्रकार उनकी अनदेखी की गई तो वह गांव से पलायन करने को मजबूर होंगे। जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि ग्रामीण श्रमदान के तहत कार्य कर रहे हैं। गांव की पेयजल योजना कई जगह क्षतिग्रस्त हुई है, जल्द ही पेयजल योजना दुरुस्त कर दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में हयात सिंह, लक्ष्मण सिंह, राजेंद्र बिष्ट, ईश्वर सिंह, नरेश सिंह, भूपाल सिंह, जसौद सिंह, जोत सिंह, सोनू अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed