{"_id":"57a8bbdc4f1c1bb661ee47e3","slug":"will-have-new-costumes-heroic-bgwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए परिधानों में नजर आएंगे बग्वाली वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए परिधानों में नजर आएंगे बग्वाली वीर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Mon, 08 Aug 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
परमाणु युग में पाषाण युद्ध के लिए विख्यात बाराही धाम देवीधुरा में होने वाले बग्वाल मेले में इस दफा बग्वाली वीर नए परिधानों में दिखाई देंगे। लमगड़िया खाम के लोग पीली पगड़ी, वालिग खाम की सफेद पगड़ी, गहड़वाल खाम के लोग केशरिया रंग तथा चम्याल खाम के लोग गुलाबी पगड़ी में रणक्षेत्र में दिखाई देंगे।
बाराही मेला कमेटी के मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया तथा जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी के दिशा निर्देशन में मेले को नया रंग दिया जा रहा है। मेले में इस वर्ष भी फल और फूलों से बग्वाल खेली जाएगी। फलों की व्यवस्था लोहाघाट के ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता की ओर से व्यक्तिगत तौर पर की जाएगी। इस वर्ष मेले में विभिन्न स्थानों से व्यापारियों के आने का क्रम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष ने व्यापारियों से किसी प्रकार का टैक्स न लेने तथा उन्हें पूर्ण सुरक्षा दिए जाने के एलान के बाद व्यापारियों का इस ओर रुझान बढ़ रहा है। सांस्कृतिक संयोजक विनोद गड़कोटी और आचार्य कीर्ति शास्त्री के अनुसार उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यों से नामी सांस्कृतिक दलों के आने की स्वीकृति मिल चुकी है। जबकि त्रिभुवन चम्याल, बद्री सिंह बिष्ट, रघुराज देउपा, खड़क सिंह बोहरा के संयोजन के विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। मुख्य संरक्षक के अनुसार इस दफा दर्शनार्थियों को खोलीखांड से गब्यूरी तथा अनंतबेदी के दर्शन करने के बाद बांए हाथ की ओर बनाए गए परिक्रमा मार्ग से गुजरना होगा।
विज्ञापन
नई व्यवस्था से तीर्थयात्रियों को मां ब्रज बाराही के दर्शन करने में आसानी होगी। मेले में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए जिला पंचायत और मंदिर कमेटी के लोग आपस में समन्वय स्थापित किए हुए हैं। इस वर्ष मेले में तीन लाख से अधिक तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद की जा रही है।
स्पीकर कुंजवाल करेंगे मेले का आगाज
देवीधुरा। स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल 14 अगस्त को सुबह 11 बजे शुभ मुहूर्त के अनुसार पाषाण मेले का आगाज करेंगे। पिथौरागढ़ से छोलिया नर्तकों का दल यहां आ रहा है। मेला कमेटी की ओर से 18 अगस्त को होने वाले मुख्य मेले के लिए सीएम हरीश रावत को विशेष रूप से आमंत्रित किया है।