{"_id":"57f926c44f1c1b526a27028c","slug":"will-boycott-the-elections-rural","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे ग्रामीण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Sat, 08 Oct 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्राम पंचायत विनवाल गांव के बौलना, सुकोला और कलियाधुरा तोकों के 50 परिवार आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। यह निर्णय बीडीसी सदस्या तारी विनवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।
बैठक में हरीश चंद्र, रेवाधर, केडी पोखरिया, माया परगाई, हेमा खोलिया आदि का कहना था कि आजादी के बाद से आज तक उन्हें बिजली की सुविधा भी नहीं मिल पाई है। गांव में कम लोगों के पास मोबाइल हैं, उन्हें चार्ज कराने के लिए पांच से सात किमी दूर पतलोट जाना पड़ता है। इन तोकों को आज तक सोलर पावर पैक तक नहीं मिले है, जबकि यह सुविधा ऐसे गांव में दी गई है, जहां बिजली है। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक उन्हें बिजली की सुविधा नहीं मिलेगी वे चुनाव में यहां से खाली मतदान पेटी भेजेंगे।
विज्ञापन
उधर, विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी एचएस सौन का कहना है कि इन तीनों तोकों के विद्युतीकरण का प्रस्ताव पंडित दीनदयाल राष्ट्रीय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में शामिल किया गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद ही तोकों का विद्युतीकरण करने का कार्य शुरू किया जाएगा। मालूम हो कि चुनाव आयोग की ओर से इस वर्ष कलियाधुरा को नया मतदान केंद्र बनाया गया है। आज तक यहां के लोगों को वोट देने के लिए 10 से 12 किमी दूर विनवाल गांव जाना पड़ता था।
विज्ञापन