फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Wild animals are eating the crop, the government is saying that it will double the income

जंगली जानवर चट कर रहे हैं फसल सरकार कह रही है दोगुनी करेंगे आय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Wild animals are eating the crop, the government is saying that it will double the income
लोहाघाट के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए खेतों में लगाई गई धोतिया? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। एक ओर जहां सरकार किसानों की आय दोगुनी करनी की बात करती है वहीं दूसरी ओर जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के कोई इंतजाम न होने से किसानों का खेती से मोह भंग होता जा रहा है। सीमावर्ती गांवों से लोग खेतीबाड़ी छोड़कर शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों की ओर से हाड़तोड़ मेहनत कर खेती की जाती है लेकिन जंगली जानवर रात को खेतों में आकर उनकी खेती चौपट कर देते हैं। जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा की कोई व्यवस्था न होने से किसानों की मेहनत पर जंगली जानवर पानी फेर रहे है। किसानों का कहना है कि गांवों की सीमाएं खुली होने के चलते रात में जंगलों से जंगली जानवर खेतों में घुस जाते हैं और उनकी फसलों को उजाड़ देते हैं। किसानों का कहना है कि आने वाली सरकारों को गांवों से पलायन रोकने और किसानों का रुझान खेती के लिए बढ़ाने की दिशा में गंभीरता से कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन

किसान हाड़तोड़ मेहनत कर फसलों को उगाते हैं लेकिन जंगली जानवर रात को आकर किसानों की फसलों को लगातार चौपट कर रहे हैं। फसलों को जंगली जानवरों से बचाने की दिशा में ठोस पहल करने की जरूरत है। - मदन पुजारी
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारा गांव नदी और जंगल से चारों ओर से घिरा है। जंगली जानवर सब्जियों, गेहूं, जई आदि की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों ने अपने खेतों में धोती बांधने के साथ पुतले लगाए गए हैं। अब तो इस समस्या का समाधान होना चाहिए। - कृष्णानंद रतूड़ी
किसान कर्ज लेकर जैसे-तैसे खेती किसानी में लगा हुआ है। कठिन परिश्रम कर किसान खेतों में सब्जियां लगाने के साथ गेहूं, मढुवा, जौं, जई आदि की फसलें लगाता है। जंगली जानवर उनकी खेती चौपट कर उनके अरमानों में पानी फेर रहे हैं। - नवीन सिंह बोहरा, काश्तकार।

खेती को लगातार हो रहे नुकसान के चलते काश्तकारों को खेती किसानी से मोह भंग होता जा रहा है। गांवों से लोग पलायन कर शहरों की ओर बस रहे हैं। किसानों की समस्याओं का समाधान होने से उनका पलायन रुकेगा। - जगदीश जोशी, काश्तकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed