फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Whenever there is a loss of religion, God incarnates.

Champawat News: कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण शुरू

Tue, 18 Jun 2024 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 18 Jun 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Whenever there is a loss of religion, God incarnates.
बाराकोट के सुराकोट में चल रही ​शिव महापुराण कथा का श्रवण करते श्रद्धालु। स्रोत: ग्रामीण - फोटो : बाराकोट के सुराकोट में चल रही ​शिव महापुराण कथा का श्रवण करते श्रद्धालु। स्रोत: ग्रामीण
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाक के सूराकोट गांव में सात दिनी श्री शिव महापुराण पुराण कथा का शुभारंभ हो गया है। शुभारंभ पर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। पुरोहित ललित माहन बगौली, सतीश भट्ट, ललित शर्मा, गणेश दत्त जोशी ने विभिन्न अनुष्ठान कराए। मुख्य यजमान सुंदर नाथ ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

प्रवचन करते हुए व्यास प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने शिव महापुराण का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि शिव महापुराण का संबंध शैव मत से माना जाता है। इसमें भगवान शिव को प्रसन्न करने की पूजा विधियों और ज्ञान से भरे आख्यान भी सम्मिलित हैं। कथा सुनने के लिए रावलगांव, सिमलटुकड़ा, पाड़ासोसेरा, इंद्रपुरी, लोहाश्री, सूरी आदि स्थानों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा में भुवन नाथ, पुष्कर नाथ, दिनेश नाथ, हरीश नाथ, कैलाश नाथ, सुंदर नाथ, दयाल नाथ, गंगा नाथ सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
लोहाघाट (चंपावत)। नगर से लगे सुंई पऊ गांव के के मष्टा मंदिर में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा जारी है। कथा के चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण के जयकारों तथा नंद के आनंद भयो, जय कन्हैयालाल के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। कथा के दौरान व्यास कृष्णकांत उनियाल ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा जब-जब अत्याचार और अन्याय बढ़ता है, तब तब प्रभु का अवतार होता है। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। कथा श्रवण करने के लिए दूर दूर स श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed