{"_id":"62bddff7a4cba61e6e1f9a42","slug":"weather-change-in-poornagiri-dham-champawat-news-hld46758255","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाटनागाड़ नाले ने रोकी पूर्णागिरि के श्रद्धालुओं की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाटनागाड़ नाले ने रोकी पूर्णागिरि के श्रद्धालुओं की राह
विज्ञापन
ाटनागाड़ में मलबा आने से बाधित टनकपुर-पूर्णागिरि सड़क पर खतरे के बीच पैदल आवाजाही करते श्रद्धाल?
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्णागिरि धाम/चंपावत। बारिश और मलबे ने मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं के रास्ते को दो घंटे से अधिक समय तक रोके रखा। इसके अलावा तीन ग्रामीण सड़कें भी बंद हैं।
बृहस्पतिवार शाम चार बजे एकाएक आए मलबे से श्रद्धालुओं के साथ ही टनकपुर-जौलजीबी की निर्माणाधीन इस सड़क से गुजरने वाले लोग परेशान रहे। बाद में मशीन से मलबे को हटाकर इस मार्ग को सुचारुकिया गया। वहीं श्रद्धालुओं के साथ रास्ते में एक घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने संवेदनशील बाटनागाड़ नाले के नजदीक मशीन नहीं रखने पर आपत्ति जताई है।
कहा कि इस नाले के पास मशीन रखे जाने का निर्णय लिए जाने के बाद लोक निर्माण विभाग ने मशीन नहीं रखी है। इससे सड़क बंद होने पर मशीन को बाटनागाड़ तक लाने में एक घंटे से अधिक समय लग रहा है। उन्होंने एसडीएम से इस मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
चंपावत जिले में बारिश का आंकड़ा:
टनकपुर-बनबसा: 42 मिलीमीटर
चंपावत: 10 मिलीमीटर
पाटी: 10 मिलीमीटर
लोहाघाट: 3 मिलीमीटर
बंद सड़कें:
पैती-फुंगर, रौसाल-डुुंगराबोरा-कायल-मटियानी और सिप्टी-अमकड़िया सड़क।
पूर्णागिरि धाम में दो दिन से बिजली न संचार सेवा
ठुलीगाड़ में लाइन में खामी आने से नहीं लग सका पता
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में बीते दो दिनों से बिजली गुल है। मंगलवार रात से गुल बिजली बृहस्पतिवार सुबह तीन घंटे के लिए आपूर्ति सुचारू हुई लेकिन मौसम बिगड़ने से फिर 12 बजे से बिजली गुल रही। बिजली न आने से क्षेत्र की मोबाइल सेवा भी ठप है। इससे क्षेत्र के लोगों के अलावा श्रद्धालुओं को भारी दुश्वारी हुई।
पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी, पंडित मोहन पांडेय, नेत्र बल्लभ तिवारी, राजीव, राजेंद्र तिवारी, दुर्गादत्त तिवारी, हेम पांडेय, दिनेश पांडेय, हेम तिवारी, प्रकाश तिवारी, हीरा सिंह ने धाम में अविलंब व्यवस्था को सुचारु करने की मांग की है। कहा कि 15 जून को सरकारी मेला समाप्त होने के बाद अभी भी दूरदराज से श्रद्धालु आ रहे हैं लेकिन बिजली गुल होने के साथ ही मोबाइल सेवा ठप होने से मुश्किलें बढ़ रही है। उधर ऊर्जा निगम के चंपावत खंड के ईई एसके गुप्ता ने बताया कि मौसम की खराबी से बिजली लाइन कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसे बृहस्पतिवार सुबह ठीक कर दिया गया था। बृहस्पतिवार दोपहर फिर लाइन में गड़बड़ी होने से आपूर्ति ठप हुई। खराब लाइन ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।