फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Weather change in District.

Champawat News: ओलावृष्टि से गेहूं और बागवानी को नुकसान, किसान मायूस

Mon, 20 Mar 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 20 Mar 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Weather change in District.
चंपावत। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बीते चार दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ओलावृष्टि के कारण घाटी वाले क्षेत्रों में गेहूं की फसल और बागवानी को नुकसान पहुंच रहा है। जिन स्थानों पर ओलावृष्टि नहीं हुई है वहां के किसान खुश हैं। उनका कहना है कि यह बारिश आलू की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन

लधियाघाटी क्षेत्र के किसान मदन सिंह, भगवान सिंह, गंगा सिंह आदि का कहना है कि मौसम के बदलते मिजाज से गेहूं की कटाई प्रभावित होने का अंदेशा है। ओलावृष्टि के कारण खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। फसल के सड़ने की आशंका है। दूसरी ओर सायली के किसान गिरधर सिंह रावत, पूरन सिंह आदि का कहना है कि बारिश के कारण आलू की पौध को जमने का अवसर मिला है। जिला उद्यान अधिकारी टीएन पांडेय के अनुसार हालिया बारिश से सूखते खेतों को नया जीवन मिलने के साथ बागवानी को काफी लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन

चंपावत का तापमान
अधिकतम-15 डिग्री सैल्शियस न्यूनतम-10 डिग्री सैल्शियस बाक्स
कहां कितनी हुई बारिश
पाटी-05 एमएम
लोहाघाट-02 एमएम
चंपावत-00 एमएम
बनबसा-09 एमएम
तीन दिन के भीतर दें नुकसान की जानकारी
चंपावत। जिले में वर्तमान में हो रही ओलावृष्टि, अतिवृष्टि से फसलों, फलों और सब्जियों को हुए नुकसान को लेकर प्रशासन ने तीन दिन के भीतर नुकसान से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा है। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग, कृषि, उद्यान विभाग के अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त रूप से सर्वेक्षण कर ओलावृष्टि, अतिवृष्टि होने से फसलों, फलों एवं सब्जियों के नुकसान से संबंधित आख्या क्षेत्र के एसडीएम को तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराएंगे। यदि क्षति राज्य आपदा मोचन निधि के नवीनतम मानकों पर आधारित होती है तो संबंधित एसडीएम मानक अनुसार प्रभावितों को राहत राशि वितरित करना सुनिश्चित करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed