{"_id":"6984c71d2164658eed0616a3","slug":"water-will-reach-every-house-from-saryu-lohaghat-citys-thirst-will-be-quenched-with-rs-8445-crore-champawat-news-c-229-1-shld1026-135146-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सरयू से घर-घर पहुंचेगा पानी, 84.45 करोड़ से बुझेगी लोहाघाट नगर की प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सरयू से घर-घर पहुंचेगा पानी, 84.45 करोड़ से बुझेगी लोहाघाट नगर की प्यास
Thu, 05 Feb 2026 10:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 05 Feb 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। लोहाघाट नगर की पेयजल समस्या का अमृत 2.0 योजना के तहत स्थायी समाधान होगा। योजना के तहत लोहाघाट टाउन पंपिंग वाटर सप्लाई स्कीम को 84.45 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। सरयू नदी से पानी पंप कर नगर क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। योजना का निर्माण चार चरणों में किया जाएगा।
लोहाघाट नगर की वर्तमान पेयजल व्यवस्था वर्ष 1980 में स्थापित की गई थी। पुरानी पाइपलाइन के जर्जर होने, बार-बार लीकेज और ब्लॉकेज की समस्या के कारण दिक्कतें आती हैं। 44 साल पुरानी योजना की वहन क्षमता कम होने के कारण नगर की लगभग 14,560 हजार की आबादी को नियमित पानी की आपूर्ति करना मुश्किल होता है। खासकर गर्मियों के दौरान नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों को कई किमी दूर वाहनों से पानी ढोना पड़ता है।
अब नई पेयजल योजना के तहत आधुनिक इनफिल्ट्रेशन वेल आधारित पंपिंग सिस्टम विकसित किया जाएगा। योजना के पहले चरण में राइजिंग मेन का निर्माण, दूसरे में क्लियर वाटर रिजर्वायर की स्थापना, तीसरे में आधुनिक पंपिंग मशीनरी और चौथे में अमृत जल मीटर के साथ घर-घर जल कनेक्शन लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
डीएम मनीष कुमार ने बताया कि सीएम ने लोहाघाट की पानी की समस्या का संज्ञान लेकर स्थायी समाधान करते हुए पेयजल योजना के लिए धनराशि स्वीकृत की है। भविष्य में लोगों को पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।