{"_id":"69dbfae3a614cbcf930d645d","slug":"water-police-personnel-rescued-a-drowning-boy-champawat-news-c-229-1-alm1014-137879-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पानी डूबते बालक को जल पुलिस के जवानों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पानी डूबते बालक को जल पुलिस के जवानों ने बचाया
Mon, 13 Apr 2026 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर के शारदा घाट पर स्नान के दौरान 10 वर्षीय एक बालक अवधेश पाल (10) पुत्र अमर सिंह पाल, निवासी ग्राम लस्करपुर, तहसील बिल्सी, जिला बदायूं का पैर फिसलने के कारण वह अचानक गहरे पानी में चला गया। बालक को डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने सहायता के लिए शोर मचाया। इस पर जल पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और बालक को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया। टीम में हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल भुवन मेहरा, कांस्टेबल सतीश सिंह, विशाल कबडवाल, गोताखोर रविंद्र कुमार, पीआरडी सूरज और योगेश कुमार शामिल रहे। बालक को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन