फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   water level of Sharda river Banbasa started decreasing again

Champawat News: फिर कम होने लगा शारदा नदी का जलस्तर, 15 फरवरी को सबसे कम 3997 क्यूसेक हुआ जलस्तर

Mon, 03 Mar 2025 04:31 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 03 Mar 2025 04:31 PM IST
सार

शारदा नदी का जलस्तर फिर से कम होने लगा है। सोमवार को नदी का जलस्तर 6150 क्यूसेक पहुंच गया जबकि रविवार को जलस्तर 7295 क्यूसेक था। पिछले माह 15 फरवरी को नदी का जलस्तर सबसे कम यानी 3997 क्यूसेक था।

विज्ञापन
water level of Sharda river Banbasa started decreasing again
शारदा नदी

विस्तार

बनबसा में शारदा नदी का जलस्तर फिर से कम होने लगा है। सोमवार को नदी का जलस्तर 6150 क्यूसेक पहुंच गया जबकि रविवार को जलस्तर 7295 क्यूसेक था।

विज्ञापन


पहाड़ों में 28 फरवरी और एक मार्च को हुई वर्षा से नदी का जलस्तर बढ़ गया था। एक मार्च को जलस्तर 9002 क्यूसेक पहुंच गया था। जबकि 27 और 28 फरवरी को नदी का जलस्तर 4142 क्यूसेक था। इससे पूर्व 21 से 26 फरवरी तक नदी का जलस्तर 4288 क्यूसेक रहा। जलस्तर 16 से 20 फरवरी तक 4142 क्यूसेक रहा। पिछले माह 15 फरवरी को नदी का जलस्तर सबसे कम यानी 3997 क्यूसेक था।
विज्ञापन


यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ प्रशांत कुमार के मुताबिक गर्मी बढ़ने पर अप्रैल माह से नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed