फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Water Lavel of Sharada

शारदा का जलस्तर पहुंचा दो लाख क्यूसेक के पार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Water Lavel of Sharada
बनबसा (चंपावत)। पहाड़ों में हुई वर्षा के बाद बुधवार को शारदा नदी का जलस्तर दो लाख क्यूसेक से अधिक हो गया। सुरक्षा के तहत यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शारदा हेडवर्क्स प्रशासन ने बैराज पर रेड अलर्ट कर वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी। नदी में अत्यधिक मलबा आने से यूपी सिंचाई विभाग ने शारदा नहर में और एनएचपीसी प्रशासन ने पावर चैनल में पानी छोड़ना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर 12 बजे बाद नदी का जलस्तर 207312 क्यूसेक पहुंच गया। शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बृजेश मौर्य ने बताया कि रात तीन बजे नदी का जलस्तर 97164 क्यूसेक था, जो सुबह छह बजे 117156 क्यूसेक पहुंचा। सुबह आठ बजे 112914, नौ बजे 126996, दस बजे 132198, 11 बजे 145973, 12 बजे 207312 क्यूसेक दोपहर दो बजे शारदा नदी का जलस्तर बढ़कर सर्वाधिक 228780 क्यूसेक पहुंच गया। हालांकि तीन बजे घटकर 219196 क्यूसेक रह गया। शारदा बैराज के प्रभारी बैराज अटैंडेंट जेई संजय सिंह ने बताया कि नदी में अत्यधिक मलबा आने से करीब 12:30 बजे शारदा नहर की जलापूर्ति रोक दी गई। एनएचपीसी ने भी नदी में साफ पानी आने तक के लिए पावर चैनल की पानी सप्लाई बंद कर दी है। इससे पावर चैनल एवं नहर में पानी दोबारा छोड़ने तक एनएचपीसी एवं यूपीसीएल के लोहियाहेड पावर हाउस में बिजली बननी बंद हो गई है।
विज्ञापन

बनबसा में 79 मिमी बारिश रिकॉर्ड
बनबसा (चंपावत)। बनबसा में पिछले 24 घंटे में बुधवार को 79 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। पिछले तीन दिनों में क्षेत्र में 180 मिमी वर्षा हो चुकी है। 29 जुलाई को क्षेत्र में 79 मिमी, 28 जुलाई को 44 मिमी और 27 जुलाई को 57 मिमी वर्षा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed