फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Water is getting a third of the requirement in Lohaghat

लोहाघाट में एक दिन छोड़ कर पेयजल वितरण के निर्देश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Water is getting a third of the requirement in Lohaghat
लोहाघाट में जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों की बैठक में दिशा निर्देश देते विधायक पूरन सिंह फर - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में उपभोक्ताओं को दैनिक जरूरत का तिहाई पानी ही मिल पा रहा है। इस समस्या को सुलझाने के लिए विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों से समान रूप से पेयजल वितरण करने को कहा। अधिकतम लोगों को पानी दिलाने के लिए विधायक ने एक दिन छोड़ कर पेयजल वितरण के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था भी सुधारने को कहा।
विज्ञापन

विधायक फर्त्याल ने सोमवार को लोनिवि विश्राम गृह में जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों की बैठक में जल संस्थान के ईई बिलाल यूनुस और एई पवन बिष्ट से नगर और ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल वितरण प्रणाली की जानकारी ली। ईई ने बताया कि लोहाघाट नगर में प्रतिदिन करीब 1.7 एमएलडी पानी की जरूरत है, इसके सापेक्ष वर्तमान में कुल 0.56 एलएलडी पानी मिल रहा है। उन्होंने बताया कि बारिश न होने के कारण अब जल स्तर और घट रहा है। विधायक ने अप्रैल प्रथम सप्ताह तक राइकोट कुंवर का नलकूप शुरू कर उससे लोहाघाट नगर और राइकोट दोनों को बराबर सप्लाई देने के निर्देश दिए। विधायक ने टैंकरों से पानी लाकर लोहाघाट के मेन टैंक में डालकर एक दिन छोड़ कर 40 से 50 मिनट तक पानी देने के निर्देश दिए। इस दौरान जलनिगम के ईई वीके जोशी ने कोलीझील से लिफ्ट योजना की जानकारी दी। बताया कि इसकी योजना आगामी 30 साल की संभावित जरूरत के मुताबिक बनाई जा रही है। इस मौके पर चेयरमैन गोविंद वर्मा, प्रहलाद सिंह मेहता, सभासद राजकिशोर साह, भुवन बहादुर, भुवन चंद्र राय, दीपक सुतेड़ी, केडी सुतेड़ी, कुलदीप देव, बृजेश माहरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed