फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Water in Photii village

फोर्ती गांव में पानी के लिए हाहाकार

Thu, 03 Jan 2019 10:34 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत Published by: kamlesh kamlesh Updated Thu, 03 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
Water in Photii village
लोहाघाट के फोर्ती गांव में पेयजल योजना ठीक करने का प्रयास करते ग्रामीण। - फोटो : AMAR UJALA
फोर्ती गांव में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। गांव की पेयजल योजना ध्वस्त होने के कारण पांच दिनों से लोग गाढ़, गधेरों, नौलों धारों से पानी लाकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं। विभाग की अनदेखी के चलते ग्रामीण स्वयं ही योजना को ठीक करने का प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पेयजल योजना को ठीक करने के साथ टंकी खोला और मायावती स्रोत में चेंबर और पाइप लाइन बदलने की मांग की है। पेयजल समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर डीएम कार्यालय में धरना देने की चेतावनी दी है। बीडीसी सदस्य शंकर बगौली, ग्राम प्रधान भगवती प्रसाद, कैलाश जोशी, शेखर उपाध्याय, अंबा दत्त सुतेड़ी, नरेंद्र पुनेठा, प्रदीप उपाध्याय, सुभाष राम, नारायण राम, मोहन सुतेड़ी आदि का कहना है कि गांव में करीब पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। उनका कहना है कि मायावती से आने वाली पेयजल योजना एक साल से बंद पड़ी हुई है। 
विज्ञापन


पेयजल योजना खराब होने से पल्ला पुनेठा वार्ड, सुतेड़ी वार्ड, मल्ला पुनेठा वार्ड, बीच बगौली वार्ड, उपाध्याय वार्ड, पल्ला बगौली वार्ड, अनुसूचित बस्ती, स्कूल लाइन आदि में पानी की एक बूंद नहीं टपक रही है। जल संस्थान के जेई पवन बिष्ट का कहना है कि फोर्ती गांव की पेयजल लाइन में आई खामी को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही लोगों को पेयजल आपूर्ति हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed