फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   water going waste on road

सड़क पर बह रहा पानी, पीने को एक बूंद नहीं

Tue, 13 Mar 2018 09:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Tue, 13 Mar 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
water going waste on road
पुलहिंडोला में हैंडपंप से पानी भरते लोग। - फोटो : अमर उजाला
एक तरफ पानी को लेकर घोर संकट है। मंगलवार को पर्यटक आवास गृह के नजदीक एक लाइन से पानी की खूब बर्बादी हुई। सड़क पर पानी बहता रहा। वहीं इसी इलाके के लोग पानी को लेकर तरस रहे थे। प्रकाश थ्वाल, निशा जोशी, मीना, मंजू भट्ट, जोगा राम, रमेश भट्ट, खुशाल भट्ट सहित इलाके के कई लोगों का कहना है कि इलाके में बीते पांच दिनों से पानी नहीं आया है। वहीं दूसरी तरफ यहां से गुजर रही पेयजल लाइन से पानी की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन


जानकारी होने के बावजूद विभाग ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इधर जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता किशोर पंत का कहना है कि यह लाइन अग्निशमन की है। इसे बंद रखा जाता है। मगर लोक निर्माण कॉलोनी में पानी नहीं आने से इसे कुछ देर के लिए खोला गया था, इसी दौरान ये लीकेज हुआ।
विज्ञापन


आज से एक दिन छोड़कर मिलेगा पानी
जिला मुख्यालय के अधिकांश हिस्सों में नागरिकों को हर रोज पानी नहीं मिलेगा। बुधवार से नगरीय क्षेत्र के तमाम मोहल्लों में एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति होगी। जल संस्थान का कहना है कि रोखेत, ललुवापानी, छीड़ापानी सहित सभी पेयजल स्रोतों में कमी आने से टंकी नहीं भर पा रही है। इसके चलते शहर में हर रोज पानी की आपूर्ति नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता किशोर पंत का कहना है कि अब बुधवार से मांदली, त्यारकुड़ा, कनलगांव, जीआईसी मोहल्ला, गोरलचौड़ क्षेत्र, मल्लीहाट, तल्लीहाट, मोटर स्टेशन सहित शहर के सभी इलाकों मेें एक दिन छोड़कर पानी मिलेगा। चंपावत शहर में रोजाना करीब 16 लाख लीटर पानी की मांग है, लेकिन करीब 6.75 लाख लीटर ही पानी मिल पा रहा है।

वहीं पुलहिंडोला क्षेत्र में लोग बुरी तरह पेयजल किल्लत से दो-चार हैं। यहां की करीब डेढ़ हजार की आबादी सिर्फ दो हैंडपंपों पर आश्रित हैं। नकुल पंत सहित तमाम लोगों ने टैंकरों से पेयजल आपूर्ति कर व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है।

हाथ में गंदे पानी की बोतल लेकर प्रदर्शन
लोहाघाट (चंपावत)। बजरंगबली वार्ड में हनुमान मंदिर के पास के घरों में नलों में गंदा पानी आने से लोगों में गहरी नाराजगी है। मंगलवार को बजरंगबली वार्ड में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता के नेतृत्व में मोहल्ले के लोगों ने हाथ में गंदे पानी की बोतल पकड़कर विरोध प्रदर्शन किया। जल्द गंदे पानी से निजात नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

लोगों ने कहा कि एक तो जल संस्थान तीन दिन में एक बार बमुश्किल 20 मिनट पानी दे रहा है और ये पानी भी पीने लायक नहीं है। जल संस्थान ने कई जगह नालियों से पेयजल के पाइप डाले हैं, अंदेशा जताया कि ये गंदा पानी वहीं से आ रहा है। वहां नगर पंचायत सभासद बल्लू माहरा, अमित माहरा, प्रेम बोहरा, हयात राम, नवीन चंद्र, सारिक, नाजिम, सुरेश जोशी, हेमंत लाल आदि थे।

नालियों से पेयजल योजना के पाइप हटाने को जल संस्थान से कई बार कहा जा चुका है, लेकिन विभाग ने नालियों से पाइप नहीं हटाए हैं। - लता वर्मा, अध्यक्ष, नगर पंचायत, लोहाघाट।

बजरंगबली वार्ड में नलों में गंदा पानी आने की शिकायत के बाद पूरी लाइन की जांच कर रहे है, जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। - पवन बिष्ट, अभियंता, जल संस्थान, लोहाघाट।

आदर्श कॉलोनी में पाइप लाइन में करंट
लोहाघाट की आदर्श कॉलोनी के ज्यादातर इलाकों में पेयजल लाइन में सोमवार रात से करंट आ रहा है। यशोदा बोहरा, धन सिंह, गोपाल सिंह, स्वाति आदि नागरिकों का कहना है कि जानकारी जल संस्थान को दी गई है। जल संस्थान और बिजली विभाग के अभियंताओं ने अलग-अलग समय में मौका मुआयना किया, लेकिन उस वक्त करंट नहीं आया।


बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता बसंत बल्लभ गहतोड़ी ने कहा कि बिजली की अर्थिंग वाली जगह में नमी की वजह से करंट आ सकता है। विभाग पूरी लाइन चेक करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed