फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Water Crysis in Pati Block

पेयजल समस्या और एएनएम सेंटर में स्टाफ की तैनाती को लेकर ग्रामीण मुखर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Water Crysis in Pati Block
पाटी (चंपावत)। विकासखंड पाटी के मंगललेख में पेयजल किल्लत है। एएनएम सेंटर में स्टाफ की तैनाती के लिए भी ग्रामीण मुखर हो गए हैं। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता वेदप्रकाश के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि गांव में पेयजल व्यवस्था बदहाल है। पेयजल योजना में कभी कभार पानी आता है, जिससे लोगों की पूर्ति नहीं हो पाती। ग्रामीणों का कहना था कि गांव के नौले भी जीर्णशीर्ण हैं।
विज्ञापन

इनके फर्श टूटे हैं। दीवारें ढहने वाली हैं। इससे दुर्घटना का खतरा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के एएनएम सेंटर में कोई भी स्टाफ नहीं रहता। गांव के बीमार और गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस केंद्र पर मंगललेख, वारसी, रमक आदि तीन गांवों के लोग निर्भर हैं। स्टाफ न होने से लोगों को दूरस्थ इलाकों में उपचार के लिए जाने को मजबूर होना पड़ता है। लोगों ने जल्द व्यवस्थाएं सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रदर्शन करने वालों में दिलीप सिंह, कृष्ण सिंह, पान सिंह, नरेश आर्य, मोहन आर्य, गंगा राम, प्रकाश जोशी, हरमोहन आर्य, किरन आर्य, सोनू बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed