फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Watch the movement on NH from today

आज से एनएच पर घड़ी देख करें आवाजाही

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Watch the movement on NH from today
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में धौन में प्रस्तावित निर्माण स्थल। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर रविवार से आवाजाही घड़ी देख कर करें। धौन के पास खाई में हो रहे निर्माण कार्य के चलते ये स्थिति उत्पन्न हुई है। दिनभर में तीन बार में कुल छह घंटे यह मार्ग बंद रहेगा। टनकपुर से धौन की 60 किमी दूरी तय करने में करीब ढाई घंटे लगते हैं। ऐसे में टनकपुर से सुबह आठ बजेे बाद पहाड़ को आने वाले लोगों को दो घंटे तक फंसा रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

एनएच पर चंपावत से 13 किमी दूर धौन के पास खाई में 60 मीटर लंबाई तक पहाड़ी के नीचे से निर्माण कार्य कर सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। इसके लिए 30 अगस्त से 16 सितंबर तक वाहनों की आवाजाही पर यह प्रतिबंध लगाया जा रहा है। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि इस संकरे मार्ग पर सुरक्षा और रोड के काम के मद्देनजर यातायात को रोका जाना जरूरी है।
विज्ञापन

इस वक्त धौन से नहीं होगी आवाजाही:
सुबह 10.30 बजेे से 12.30 बजे तक।
दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक।
शाम 6.30 बजे से 8.30 बजे तक।
इस वक्त खुला रहेगा मार्ग
सुबह 6 बजे से 10 बजे।
दोपहर 12.30 बजे से 2 बजे।
शाम 4 बजे से 6 बजेे तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed