{"_id":"5d7bcf6a8ebc3e01740f5814","slug":"waste-management-champawat-news-hld356551886","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट कूड़ा निस्तारण मामले में थमा नहीं गतिरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट कूड़ा निस्तारण मामले में थमा नहीं गतिरोध
विज्ञापन
लोहाघाट में गंदगी के चलते लटका केंद्रीय विद्यालय में ताला।
- फोटो : LOHAGHAT
कलीगांव के ग्रामीणों द्वारा चंदाखाल में निर्माणाधीन ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा फेंकेे जाने के विरोध के चलते एक सप्ताह से शहर के कूड़े का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
सुबह करीब 10 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के लोग कूड़ा निस्तारण की मांग को लेकर जुलूस निकाला। इसके बाद लोग नारेबाजी करते हुए एसडीएम कोर्ट पहुंचे। उन्होंने एसडीएम आरसी गौतम को ज्ञापन देकर कूड़े का निस्तारण कराने की मांग की। जल्द कूड़ा निस्तारण न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
चेयरमैन ने कहा कि चंदाखाल में ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए शासन ने 30 साल के लिए भूमि लीज पर दी है लेकिन कलीगांव के लोगों के विरोध के चलते वहां कूड़ा नहीं डाला जा रहा है। एक सप्ताह से नगर में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त युवा कल्याण अधिकारी पीएस मेहता ने कहा कि करीब दो वर्ष से निर्माणाधीन ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डाला जा रहा है लेकिन पंचायत की लापरवाही से कूड़े का निस्तारण सही ढंग से न होने से ग्रामीण और शहरी लोगों को दिक्कत हो रही है।
विरोध-प्रदर्शन में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, सोनिया आर्या, किरन पंगरिया, कमला साह, किरन साह, कमला पाटनी, सभासद मीना ढेक, बीना कनौजिया, राजकिशोर साह, भुवन बहादुर, सतीश मुरारी, शैलेंद्र राय, केवी के प्राचार्य, बीडी ओली, नारायण सिंह तड़ागी, विपिन वर्मा, जितेंद्र साह, डॉ. महेश ढेक, बल्लू माहरा, हिमांशु राय, विवेक ओली, अमित जुकरिया, ब्रजेश माहरा, जीवन गहतोड़ी, आशीष राय, राजकिशोर साह, भुवन बहादुर आदि मौजूद रहे।
कूड़े की दुर्गंध के चलते बंद रहा केंद्रीय विद्यालय
लोहाघाट (चंपावत)। कूड़े से निकलने वाली दुर्गंध से हो रही दिक्कतों के मद्देनजर शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय बंद करना पड़ा। प्राचार्य बीडी ओली ने बताया कि स्कूल के पास गांधी चौक और अस्पताल गेट पर लगे कूड़े के ढेरों से निकलने वाली दुर्गंध से छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के चलते बृहस्पतिवार को मध्याह्न भोजन भी नहीं बन पाया। गंदगी की वजह से कुछ छात्र-छात्राओं में उल्टी और बेचैनी की शिकायत देखी गई। छात्रों के स्वास्थ्य के मद्देनजर छुट्टी करना मजबूरी रहा। शुक्रवार के अवकाश के बाद 14 सितंबर को माह के दूसरे शनिवार और 15 सितंबर को रविवार होने के कारण विद्यालय अब 16 सितंबर को खुलेगा। वहीं शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से निकलने वाली दुर्गंध से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। गंदगी से महामारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है।
नगर पंचायत और कलीगांव के शिष्टमंडल के साथ वार्ता कर समस्या का हल निकाला जा रहा है। नगर पंचायत को ट्रंचिंग ग्राउंड में टिन की चहारदीवारी और साफ-सफाई के कड़े निर्देश दिए गए हैं जिससे गांव के लोगों को भी परेशानी न हो। जरूरत पड़ने पर पुलिस फोर्स की व्यवस्था कर कूड़े का निस्तारण कराया जाएगा। आरसी गौतम, एसडीएम, लोहाघाट।

लोहाघाट में केंद्रीय विद्यालय के पास गांधी चौक में लगा कूड़े का ढेर।- फोटो : LOHAGHAT