फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Warning signs should be installed on marked danger zones: ADM

चिह्नित डेंजर जोन पर चेतावनी संकेतक लगाए जाएं : एडीएम

Wed, 11 Jun 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 11 Jun 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Warning signs should be installed on marked danger zones: ADM
चंपावत। एडीएम जयवर्धन शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में मानसून सत्र से पूर्व आपदा प्रबंधन की तैयारियों के लिए जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। एडीएम ने कहा कि संभावित भूस्खलन, बाढ़, नदी कटाव, सड़क अवरोध और अन्य आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों का तत्काल चिह्नीकरण किया जाए। चिह्नित डेंजर जोन पर चेतावनी संकेतक लगाए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी तहसीलों में कंट्रोल रूम 24 घंटे क्रियाशील रखें। साथ ही उनमें पर्याप्त जनशक्ति एवं संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के उद्देश्य से पूर्वाभ्यास (मॉक ड्रिल) कराएं। सभी जेसीबी मशीन ऑपरेटरों की सूची और उनकी वर्तमान तैनाती की स्थिति अद्यतन रखी जाए। पिछले वर्षों के सड़क अवरोध (रोड ब्लॉकेज) के आधार पर संवेदनशील स्थानों पर मशीनें तैनात की जाएं।
विज्ञापन

एडीएम ने निर्देश दिए कि एसडीआरएफ, आईटीबीपी और एसएसबी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त राहत और बचाव की रणनीति तैयार की जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त दवाएं, मेडिकल टीमें और एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय रहते की गई तैयारी और विभागीय समन्वय ही आपदा प्रबंधन को प्रभावी बना सकता है। बैठक में सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट, सीवीओ डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल, ईई लोनिवि एमसी पलड़िया, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed