{"_id":"6a172af2b531d3d2190d7b20","slug":"warning-notices-issued-to-four-food-traders-champawat-news-c-229-1-alm1014-139695-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चार खाद्य कारोबारियों को चेतावनी नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चार खाद्य कारोबारियों को चेतावनी नोटिस जारी
Wed, 27 May 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 27 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। पर्यटन सीजन और बढ़ती गर्मी को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले के रेस्टोरेंटों और पिज्जा सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। किचनों में कई खामियां पाई गईं। जगह-जगह गंदगी मिली जिस पर विभाग ने खाद्य कारोबारियों को चेतावनी नोटिस जारी किए।
बुधवार को वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी के नेतृत्व में टीम ने निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों के खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण लाइसेंस, किचन की साफ-सफाई, हाइजीन, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और फ्रीजर के तापमान की जांच की। इस दौरान रेस्टोरेंट और पिज्जा सेंटरों के किचनों में वर्कर एप्रन और हेड कैप के बिना कार्य करते मिले। गंदगी भी पाई गईं। इस पर चार खाद्य कारोबारियों को चेतावनी नोटिस जारी किए गए।
इसके अलावा उनके पके हुए खाद्य पदार्थों के चार नमूने भरकर जांच के लिए लैब भेजे गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सभी कारोबारियों को गर्मी में भोजन के सही रखरखाव, फ्रोजन फूड के लिए उचित फ्रीजर तापमान बनाए रखने और किचन में अनिवार्य रूप से एप्रन और हेड कैप का उपयोग करने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान टीम में सहायक दिनेश फर्त्याल भी शामिल रहे।